दिल्ली में भारी बारिश के चलते 2 की मौत, 5 लोग घायल

देश की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से भारी बारिश हो रही है उसकी वजह से कई दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं। नॉर्थ दिल्ली स्थित सब्जी मंडी इलाके में घर की दीवार गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई है।

वहीं रोहिणी में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की पेड़ गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पेड़ ऑटो पर टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबने से ऑटोरिक्शा ड्राइवर की मौत हो गईहै। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ है।

Rain

इसके अलावा बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में पांच अन्य लोग दिल्ली में घायल हुए हैं। सोनीपत गन्नौर की रहने वाली प्रीति की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि जानवरों के अस्पताल की दीवार गिर जाने से प्रीति की मौत हो गई। प्रीति के साथ साथ एक लड़की भी थी, जिसे इस हादसे में चोट आई है।

यह हादसा रविवार शाम तकरीबन 5 बजे हुआ है। प्रीति एक लड़की के साथ यहां पर पहुंची थीं, इसी दौरान जब प्रीति लड़की के साथ गुजर रही थीं तो दीवार इनके ऊपर गिर गई और प्रीति की मौत हो गई।

घटना के बाद प्रीति और उनके साथ लड़की को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। लड़की फिलहाल खतरे से बाहर है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।

वहीं रोहिणी में ऑटोरिक्शा ड्राइवर के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा ड्राइवर राजेंद्र की ऑटो पर पेड़ गिर गया। राजेंद्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सेक्टर 9 स्थित रोहिणी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बस स्टॉप के पास हुआ है।

वहीं पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में 2 आठ साल के लड़कों को चोट आई है। यहां टिन शेड गिर जाने से यह हादसा सामने आया है। फायर विभाग ने दोनों लड़कों आलम और मरालुद्दीन को बचा लिया है, ये दोनों मलबे में दब गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर अधिकारी दलजीत को मामली चोटें आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+