डीयू ने जारी की चौथी कट-ऑफ लिस्ट, अभी भी है इन कॉलेजों में मौका
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अपनी चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। चौथी कट-ऑफ लिस्ट में पिछले लिस्ट की तुलना में 0.25 का हल्का सा अंतर देखा गया है।

बुधवार देर शाम जारी हुई चौथी कट-ऑफ लिस्ट में डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम (एलएसआर) में बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी में एडमिशन के लिए सर्वाधिक 97.75 प्रतिशत की कट-ऑफ रही। वहीं पिछली लिस्ट में इस कोर्स के लिए 98 प्रतिशत कट-ऑफ रही थी। वहीं एलएसआर में बीए इन जर्नलिज्म के लिए और हिंदू में बीए इन इकोनॉमिक्स कोर्स के लिए दूसरी सर्वाधिक कट-ऑफ 97.25 रही।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अब तक 52000 सीटों को भरा जा चुका है। चौथी लिस्ट के लिए एडमिशन 15 जुलाई तक चलेंगे। स्टूडेंट्स लिस्ट में अपना नाम आने के बाद एडमिशन के लिए ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि डीयू ने अपनी पहली लिस्ट 23 जून को जारी की थी जिसमें बीएससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए कट-ऑफ 99.66 रही थी। अगली कट-ऑफ लिस्ट 18 जुलाई को जारी होगी।












Click it and Unblock the Notifications