Donate a pension: भारत सरकार ने शुरू की स्कीम, मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया- क्यों है ये जरूरी

Donate a pension: भारत सरकार ने शुरू की स्कीम, मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया क्यों है ये जरूरी

नई दिल्ली। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के द्वारा एक स्कीम 'डोनेट ए पेंशन' शुरू की गई है। सरकार ने इस स्कीम के कई फायदे गिनाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस स्कीम के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि, आज आईकॉनिक वीक की शुरूआत हो रही है जिसके तहत एक स्कीम 'डोनेट ए पेंशन' शुरू की गई है।

Donate-a-pension scheme launched by india govt, Union Minister Bhupendra Yadav talk in Delhi

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि, इसमें देश के असंगठित क्षेत्र में जो श्रमिक है उनके लिए ई-श्रम रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हुई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले कि, इसमें 18-40 आयु वाले असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिक अगर रजिस्ट्रेशन कराते हैं और साल के न्यूनतम 660 से 2400 रूपए जमा कराते हैं तो उनके आयु वर्ग के हिसाब से 60 साल के बाद उन्हें 3,000 रुपए पेंशन मिलेगी।

Donate-a-pension scheme launched by india govt, Union Minister Bhupendra Yadav talk in Delhi

केंद्रीय मंत्री ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि इस योजना के तहत यदि 18-40 आयु वाले असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूर अगर रजिस्ट्रेशन कराते हैं और साल के न्यूनतम 660 से 2400 रुपए जमा कराते हैं तो उनके आयु वर्ग के हिसाब से 60 साल के बाद उन्हें 3,000 रुपए पेंशन मिलेगी।

Donate-a-pension scheme launched by india govt, Union Minister Bhupendra Yadav talk in Delhi

इधर, हरियाणा के CM का बड़ा दावा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि, हमारे राज्य में कार्यरत आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्परों को उत्तर भारत के राज्यों में सर्वाधिक व देशभर में दूसरे स्थान पर मानदेय एवं सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसा ही दावा उन्होंने आशा वर्कर्र के लिए भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, हमारे यहां पेंशन को लेकर कई निर्णय लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+