Delhi: पत्नी और बेटी की पहले की हत्या, फिर गूगल पर How To Hang सर्च कर फंदे पर झूला दिल्ली मेट्रो सुपरवाइजर
Delhi Metro Supervisor Suicide: दिल्ली के शहादरा में पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद मेट्रो सुपरवाइजर ने पंखे से लटकरकर जान दे दी।

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक बेहद की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली मेट्रो के सुपरवाइजर ने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक डीएमआरसी (DMRC) में सुपरवाइजर पद पर काम करने वाले सुशील (45 वर्षीय) ने पहले पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या की और फिर खुद फंदे पर झूल गया।
पत्नी-बेटी का मर्डर, बेटा घायल
बताया जा रहा है कि मृतक सुशील ने पहले 40 वर्षीय पत्नी अनुराधा और 6 साल की बेटी अदिति का चाकू से मर्डर किया। इस घटना में उसने अपने बेटा युवराज पर भी चाकू से हमला किया था। हालांकि वो बच गया, जिसको जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
पुलिस जांच में हैरान करने वाला खुलासा
Recommended Video
इधर, एक साथ तीन मौत से पूरा इलाका दंग है। हालांकि मेट्रो सुपरवाइजर ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जांच में कुछ हैरान करने वाली चीजें सामने आई हैं।
गूगल पर ये सर्च कर दी जान
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से चाकू बरामद किया है। इसी के साथ घर में रखा कंप्यूटर खंगाला, जिसमें सामने आया कि सुशील ने गूगल पर How To Hang यानी कैसे फांसी पर लटके सर्च किया था। और फिर पंखे से लटककर जान दे दी।
पुलिस जांच में जुटी
इस घटना पर डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने बताया कि सुशील वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर थे। इस पूरी वारदात को क्यों और कब कैसे अंजाम दिया गया पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications