दिल्ली यूनिवर्सिटी में दीपावली कार्निवाल का शुभारंभ, दिल्ली की मंत्री आतिशी हुई शामिल

DELHI: दिल्ली की महिला और बाल विकास मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी महिला संघ के दीपावली कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों के साथ चर्चा भी की। महिला उद्यमियों ने कार्निवल में प्रदर्शनी के जरिए अपने प्रोडक्ट और स्टार्टअप के विचार भी प्रदर्शित किये। इस मौके मंत्री अतिशी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ जिस तरह से महिलाओं की बेहतरी के लिए काम कर रहा है, वह काबिल ए तारीफ है।

ATISHI
आतिशी ने कहा कि एक महिला संघ होना, उसके पास एक क्रेच होना और विभिन्न गतिविधियों द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका देना वाकई अनूठी पहल है. इससे राष्ट्र की बहुत सारी महिलाओं को प्रेरणा मिलती है।

मंत्री अतिशी ने कहा कि एक महिला का अपने घर से बाहर निकलना कितनी चुनौतियों से भरा होता है, यह हर कोई जानता है, क्योंकि उसे अपने घर के बच्चों का ध्यान भी रखना होता है। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ ने अपने क्रेच और प्ले स्कूल के साथ महिलाओं को चिंतामुक्त होकर घर से बाहर निकलकर काम करने की आज़ादी दी है।

उन्होंने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ ने सही मायने में महिला सशक्तिकरण और सम्मान के लिए मिसाल कायम की है। उनका यह दीपावली कार्निवल महिलाओं के एनजीओ, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी और सेल्फ-हेल्प समूहों को मंच दे रहा है, ताकि वह आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सकें और रुद्दिवाद को चुनौती दे सकें।

यह भी पढ़ें Delhi Air Pollution: दिल्ली और नोएडा की हवा और भी हुई खराब, 286 पर पहुंचा AQI

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+