Dilli Ki Yogshala सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोबारा शुरू की, उपराज्यपाल ने नहीं दी है अनुमति !

Dilli Ki Yogshala Kejriwal सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है। उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने दिल्ली की योगशाला आयोजित करने की परमिशन नहीं दी, लेकिन CM केजरीवाल ने योगा सेशन शुरू करा दिए हैं। dilli ki yogshala kejriwal resumes

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में एक बार फिर उपराज्यपाल विनय सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच ठन सकती है। इस बार बिना LG सक्सेना की परिमिशन के Dilli Ki Yogshala का आयोजन मुद्दा बन सकता है। केजरीवाल ने उपराज्यपाल से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अपनी घोषणा को साबित करते हुए तीन नवंबर को दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर दिल्ली की योगशाला का आयोजन कराया। एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की योगशाला के लिए भुगतान वे खुद करेंगे।

dilli ki yogshala

Dilli Ki Yogshala

दिल्ली की योगशाला पर डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली के कोने कोने में दिल्ली की योगशाला के तहत योग क्लासेज एक बार फिर शुरू हुई है। जनता उसी उत्साह और ऊर्जा से क्लासेज़ के साथ जुड़ी हुई है।"

धमकाने से जनक्रांति नहीं रुकती

सिसोदिया ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली की योगशाला का आयोजन षड्यंत्रकारियों को जनता की ओर से दिया गया करारा जवाब है। उन्होंने कहा, "अधिकारियों को डराने धमकाने से जनक्रांति नहीं रुकती।"

Dilli Ki Yogshala

CM केजरीवाल परफॉर्म करके दिखाते हैं !

सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्विटर हैंडल- @ArvindKejriwal को टैग कर योगासन करते दर्जनों लोगों की फोटो शेयर कर लिखा, केजरीवाल जी जो कहते हैं वह कर के दिखाते भी हैं।

योगा करने वालों की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी (AAP) ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल- @AamAadmiParty पर एनडीटीवी की वीडियो न्यूज रिपोर्ट की वीडियो भी ट्वीट की है। इसमें दर्जनों लोगों को योगा करते देखा जा सकता है। वीडियो में जब कुछ लोगों से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि Dilli Ki Yogshala का आयोजन सकारात्मक प्रयास है।

योगा ट्रेनर को दिल्ली सरकार पैसे देगी

मयूर विहार इलाके की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली सरकार योग करने के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षित योग शिक्षक योगा करा रहे हैं योगा टीचर की तन्ख्वाह पर केजरीवाल ने साफ किया है कि उन्हें भुगतान करने का जिम्मा सरकार उठाएगी। सरकारी स्कीम पर फायदों के बारे में एक रिटायर्ड कर्मचारी ने कहा, योग के बारे में जानकारी न होने के कारण उन्हें टीचर के मार्गदर्शन की जरूरत है।

योगा क्लास में आने वाले लोगों का बयान

भारती गर्ग नाम की महिला ने बताया कि दिल्ली की योगशाला से काफी फायदा हुआ है। डायबिटीज की परेशानी को लेकर महिला ने कहा, योगा टीचर की जरूरत मोटिवेशन के पहलू को लेकर है। दो दिनों के लिए बंद कराए गए दिल्ली की योगशाला पर उन्होंने कहा कि टीचर जरूरी है।

हार्ट अटैक के बाद मार्गदर्शन में योगा जरूरी

नौसेना से रिटायर्ड कैप्टन एके गुप्ता ने बताया कि यूनिफॉर्म में सामूहिक रूप से योगा करने पर अच्छा एहसास होता है। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक के बाद डॉक्टर ने भी उन्हें योगासन की सलाह दी है। दिल्ली की योगशाला के तहत योग को मिशन और सेलिब्रेशन की तरह बताते हुए कैप्टन गुप्ता ने कहा कि सिखाने वाले की मौजूदगी होने से लोगों की एक्टिविटी को बेहतर तरीके से मॉनिटर करने में हेल्प मिलती है।

क्यों जरूरी हैं योग प्रशिक्षक

कविता गुप्ता ने बताया कि योगा से उन्हें पीठ दर्द से मुक्ति मिली है। बिना इंस्ट्रक्टर के योगा के बारे में उन्होंने कहा, दो दिनों तक योग सिखाने वाले नहीं आए उस समय थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बेसिक योगा करना नहीं छोड़ा। टीचर क्यों जरूरी है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग मनमानी करने लगते हैं, ऐसे में टीचर की बहुत जरूरत है।

फेफड़ा 85 फीसद खराब हुआ, अब योग का सहारा

Dilli Ki Yogshala में 56 साल के अनिल भी योगा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उनके फेफड़े 85 फीसद डैमेज हो चुके थे। आंखों की रौशनी भी जा चुकी थी। 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा, योगा से जुड़ने के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ है। सांस फूलने की परेशानी थी, ऐसे में प्रशिक्षित योगा ट्रेनर के साथ योग करना जरूरी है।

CM केजरीवाल ने योग सिखाने वालों को कैसे राजी किया

योग ट्रेनर तानिया सिंह ने बताया कि हर जगह पर लड़ाई लड़ी गई जिससे दिल्ली की योगशाला किसी भी कीमत पर बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर की मदद से ये बताया गया कि लोगों की सेहत सुधर रही है, लोग योग से बड़ी संख्या में जुड़ना चाहते हैं। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने योगा प्रशिक्षकों के साथ बैठक का आश्वासन दिया, इसके बाद योग दोबारा शुरू किया गया है।

क्या है Dilli Ki Yogshala

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में करीब 600 जगहों पर दिल्ली की योगशाला के तहत प्रशिक्षित योगा टीचर लोगों को योगाभ्यास कराते हैं। दो दिनों तक ये सिलसिला रोकना पड़ा क्योंकि उपराज्यपाल ने कथित तौर पर Dilli Ki Yogshala पर रोक लगा दी है। हालांकि, उपराज्यपाल के दफ्तर से जारी बयान में साफ किया गया है कि उनके पास दिल्ली की योगशाला को अनुमति देने से संबंधित कोई भी फाइल लंबित नहीं है, ऐसे में रोक लगाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+