'एक लोकगायिका की आवाज से डर गई बीजेपी', नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरे मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia: 'यूपी में का बा' की गायिका नेहा सिंह राठौर को कानपुर पुलिस ने 'का बा सीजन-2' गीत के लिए नोटिस दिया है। नेहा राठौर को नोटिस मिलने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उनका समर्थन किया है।

manish sisodia

Neha Singh Rathore: 'यूपी में का बा' गीत के जरिए सत्ता से सवाल करने के बाद गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) सुर्खियों में आ गई थी। तो वहीं, अब कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने उन्हें एक नोटिस थमाया है। इसमें उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने 'का बा सीजन-2' गीत के जरिए समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है। दरअसल, यह गाना नेहा सिंह राठौर ने कानपुर के अग्निकांड को मुद्दा बनाते हुए गाया था। तो वहीं, अब कानपुर पुलिस ने नोटिस में उनसे सात सवाल किए गए हैं, जिनका स्पष्टीकरण उन्हें तीन दिन के भीतर देना है।

Recommended Video

    Neha Singh Rathore के समर्थन में आए Akhilesh Yadav और Manish Sisodia, क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस द्वारा गायिका नेहा सिंह राठौर को भेजे गए नोटिस के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने भी बीजेपी सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा,

    अपने लोकगीतों के जरिए सत्ता से बेबाक सवाल पूछने वाली लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर ने जब गाया कि "यूपी में का बा?" तो बीजेपी सरकार ने उनके घर पुलिस के हाथों नोटिस भिजवा दिया...।
    एक लोकगायिका की आवाज से इतना डर गई बीजेपी?
    शर्मनाक। बेहद शर्मनाक है ये।

    इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी नेहा सिंह राठौर का समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने नेहा सिंह राठौर के समर्थन में ट्वीट करके लिखा,

    यूपी में का बा
    यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा
    यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा
    यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा
    यूपी में कारोबार का बंटाधार बा
    यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा
    यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा
    यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा
    यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा

    वहीं, समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हैंडल से ट्वीट किया गया है कि, 'यूपी में का बा लोकगायन से BJP सरकार को आईना दिखाने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को BJP शासित योगी सरकार ने पुलिस का नोटिस भेजा है। निश्चित ही BJP सरकार का चेहरा बदसूरत, क्रूर तथा वहशी है। इसीलिए ये सरकार आईने से डरती है और आईना दिखाने वालों को नोटिस/जेल भेजती है। शर्म करे BJP।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+