लॉकडाउन के बीच राजनीति शुरू, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने योगी आदित्यनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली। लॉकडाउन का आज पांचवा दिन है और देश कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण दहशहत में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिनके मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे तक देश में कुल 979 मामले पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि कुल मामलों में 86 लोग ऐसे भी है जो पूरी तरह ठीक हो गए हैं। वहीं, 25 केस ऐसे भी हैं जहां पर कोरोना वायरस से संक्रमिक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। वहीं, अब इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।

Recommended Video

    Lockdown: Delhi से पलायन पर Politics, Manish Sisodia ने Yogi Adityanath को कहा ये | वनइंडिया हिंदी
    Deputy CM Manish Sisodia make serious allegations against yogi adityanath

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर कोरोना वायरस महामारी को लेकर 'ओछी राजनीति' करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आरोप लगा रही है कि लोग दिल्ली को छोड़कर इसलिए पलायन कर रहे हैं, क्योंकि 'आप' सरकार ने उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। बता दें कि सिसोदिया की यह तीखी प्रतिक्रिया उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या अपने-अपने गृह राज्यों की बसों में सवार होने के लिए आनंद विहार पहुंची है।

    यह समय घटिया राजनीति का नहीं: सिसोदिया
    दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट करके लिखा, 'मुझे बहुत दुख है कि कोरोना महामारी के बीच बीजेपी नेता टुच्ची राजनीति पर उतर आए है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने बिजली पानी काट दिया, इसलिए लोग दिल्ली से जा रहे हैं। यह गंभीरता से एक होकर देश को बचाने का समय है, घटिया राजनीति का नहीं।'

    छत और खाना देना हमारी जिम्मेदारी
    उन्होंने कहा कि, 'आज दिल्ली की सीमा पर जो लोग हैं वे केवल दिल्ली से नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तक से आए लोग हैं। जो भी इस वक्त दिल्ली में है, उसे छत और खाना देने की ज़िम्मेदारी हमारी है ताकी कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लॉकडाउन सफल हो सके।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+