बीजेपी पर सिसोदिया का पलटवार- 'वो चाहते हैं कि जारी रहे राशन की चोरी और AAP चुप बैठे'

नई दिल्ली, 6 जून: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट 'घर-घर अनाज' योजना को बड़ा झटका लगा, जहां केंद्र सरकार ने उसे रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि बीजेपी का कहना है कि दिल्ली को जरूरत से ज्यादा अनाज की सप्लाई हो रही है, लेकिन राज्य सरकार उसे गरीबों तक नहीं पहुंचा पा रही। इस पर अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है।

Recommended Video

    Delhi Ration Yojana: Manish Sisodia का BJP पर पलटवार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    आप

    रविवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि संबित पात्रा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राशन की चोरी का जिक्र नहीं किया। वे 80 करोड़ लोग जो झेल रहे हैं उस पर नहीं बोले। वे कहना चाह रहे हैं कि जो देश में 80 करोड़ लोगों के राशन की चोरी हो रही है, उसकी तरफ आम आदमी पार्टी आंख उठाकर न देखे। उन्होंने कहा कि आज लोगों को टीवी, फोन, पिज्जा सब घर पर डिलीवर हो रहा है, ऐसे में दिल्ली सरकार चाहती है कि राशन भी घर पहुंचे, लेकिन केंद्र की मंशा इस पर रोक लगाने की है।

    सिसोदिया के मुताबिक सीएम केजरीवाल ने केंद्र से इस स्कीम पर से रोक हटाने की मांग की। उन्हें उम्मीद थी कि बीजेपी इस पर दिल्ली सरकार का साथ देगी, लेकिन बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकदम उल्टा हुआ। उन्होंने एक बार भी राशन चोरी का जिक्र नहीं किया। वो सिर्फ आम आदमी पार्टी को गाली देते हैं। उनका मानना है कि देश में जो राशन की चोरी हो रही है, वो वैसी होगी, लेकिन APP इस पर कोई ना कोई कदम उठाएगी।

    क्या कहा संबित ने?
    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ने आज बात रखी है कि पीएम मोदी दिल्ली की गरीब जनता को उनके अधिकार से वंचित रख रहे और घर-घर राशन रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। मोदी सरकार नेशनल फूड सेक्यूरिटी एक्ट और पीएम गरीब कल्याण योजना द्वारा दिल्ली के जरूरतमंदों तक राशन पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई और 5 जून तक दिल्ली को तय कोटे से अधिक 72,782 मीट्रिक टन अनाज भेजा गया है। फिर भी दिल्ली अभी सिर्फ 53,000 मीट्रिक टन अनाज ही उठा पाई है, जिसका 68 प्रतिशत ही जनता के पास पहुंचा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+