केजरीवाल सरकार बनवा रही दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सीएम ने बताया इसमें क्या होंगी सुविधाएं
Delhi Sports University: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार राजधानी में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। ये जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एशियन गेम्स के पदक विजेता प्लयर्स को सम्मानित करते हुए दी।

मुख्यमंत्री केरजीवाल ने बताया दिल्ली स्पोर्ट्स यनिवर्सिटी हमारी सरकार बना रही है जो 3 साल में बन कर तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के तहत ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल भी बनाया है ।
इस स्पोर्ट्स स्कूल में 15,000 बच्चों ने Apply किया जिसमें से 172 बच्चों को सलेक्ट किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया इन सभी बच्चों को 10 ओलपिंक खेलों के लिये तैयार किया जा रहा है और सभी का लक्ष्य आने वाले समय में देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में लगभग 172 बच्चों को 10 ओलंपिक खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है और उन्हें खेलों में डिग्री भी प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा देश भर के एथलीटों से मेरी अपील है कि वे स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से जुड़ें और प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद करें।
वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केजरीवाल सरकार ने एथलीट प्रतिभा को निखारने के लिए 'मिशन एक्सीलेंस' सहित कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा जब भी हमारे एथलीटों को किसी भी तरह की सहायता की जरूरत होगी, केजरीवाल सरकार हमेशा उनकी मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications