दिल्ली: बहस के बाद मालवीय नगर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दिल्ली: बहस के बाद मालवीय नगर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दिल्ली, 12 अगस्त: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर और वजीराबाद से सनसनीखेज घटनाएं सामने आई है। यहां मालवीय नगर में इलाके में 22 साल के नौजवान की बीच सड़क पर 4 से 5 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने यह वारदात भीड़-भाड़ वाली मार्केट में अंजाम दिया है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी घटना वजीराबाद में रमेश त्यागी कॉलोनी की है। यहां में मारपीट का मामला सामने आया है।

Delhi: Youth life lost in Malviya Nagar after argument

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 22 वर्षीय मयंक होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका था। गुरुवार 11 अगस्त की रात वो अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान चार से पांच लोग आए और किसी बात को लेकर बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि सभी ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक के दोस्त विकास ने बताया कि शाम करीब सात बजे वे दोनों एक स्थान पर बैठे थे।

इसी दौरान चार से पांच लोग आए और मयंक से बहस शुरू कर दी। इसके बाद वो सभी चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद वापस और हम दोनों पर पथराव कर दिया। उन्होंने मयंक को दौड़ा-दौड़कर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना का सीसीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे मयंक पर आरोपी लड़के चाकुओं से वार कर रहे हैं और बाकी लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

वहीं, दूसरा मामला वजीराबाद का है। यहां रमेश त्यागी कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों ने कुछ राहगीरों पर हमला कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उन्होंने दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, हमलावर दीपक नाम के शख्स की तलाश में आए, जो उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने राहगीरों पर हमला कर दिया।

आईपीसी और शस्त्र अधिनियम के तहत हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनमें से 7 लोगों की पहचान हो गई है। रमेश त्यागी कॉलोनी निवासी तुषार ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे भीड़ ने एक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ के साथ ही फायरिंग भी की। पुलिस से मांग है कि इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+