Delhi: संगम विहार में चाकू मारकर युवक की हत्या, 8 नाबालिग के खिलाफ एक्शन, CCTV फुटेज आया सामने

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 8 नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक साल पुराने विवाद को लेकर नाबालिगों के एक समूह ने 18 वर्षीय एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में आठ नाबालिगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक घटनी की वजह एक पुराना विवाद था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें देखा जा सकता है कि सात से नौ लोगों का एक समूह ने युवक पर हमला कर दिया। युवक को साथ पहले मारपीट की गई और उस पर कई बार चाकू से वार किया।

हमले में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे कई गहरे घाव हो गए। उसे गंभीर हालत में मजीदिया अस्पताल में पहुंचा गया। अस्पताल में युवक को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक ने रविवार (10 सितंबर) को दम तोड़ दिया।

Delhi Youth murdered by stabbing

मामले में कार्रवाई कर रही पुलिस ने युवक पर हमले में प्रयुक्त किए गए हथियार यानी चाकू को बरामद कर लिया है। घटना को लेकर डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। घटना को लेकर सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सात से नौ लोगों का एक समूह पीड़ित को कई बार पीटते और चाकू मारते दिख रहा है।

क्या थी वजह?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना डीजे (डिस्क जॉकी) टीम में विवाद की वजह से हुई। ये विवाद एक साल पुराना था, जब दोस्तों की बीच मामूली कहासुनी हुई थी। जिसके बाद रविवार को सभी में लामबंद होकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक को डीजे टीम का सदस्य समझ कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में जिसकी पिटाई हुई थी, उसने अपने चचेरे भाई को बुलाया। चचेरा भाई अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा और युवक की पहले जमकर पिटाई की, फिर कई बार चाकू मारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+