दिल्ली में कोरोना: होम आइसोलेशन वालों को केजरीवाल सरकार फ्री में देगी योगा क्लास, आज मिलेगा लिंक, हर जानकारी
दिल्ली में कोरोना: होम आइसोलेशन वालों को केजरीवाल सरकार फ्री में देगी योगा क्लास, आज मिलेगा लिंक, जानें पूरी जानकारी
नई दिल्ली, 11 जनवरी: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में सोमवार (10 जनवरी) को कोविड-19 के 19,166 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 17 लोगों की कोरोना से इस दौरान मौत हुई है। दिल्ली में पॉजिॉटिविटी रेट बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (11 जनवरी) को प्रेस कॉन्फेंस कर कुछ घोषनाएं की हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे सभी कोरोना संक्रमित मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें, इसके लिए दिल्ली सरकार 'दिल्ली की योगशाला' के तहत एक नई पहल शुरू कर रही है। जिसके तहत केजरीवाल सरकार फ्री में होम आइसोलेशन वालों को योगा क्लास देगी।

दिल्ली में कोरोना मरीजों को फ्रीम में योगा क्लास
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, हम उनके लिए योग और प्राणायाम की स्पेशल ऑनलाइन क्लास शुरू कर रहे हैं। वो घर में रहकर हमारे इंस्ट्रक्टर के साथ योग कर पाएंगे।'' सीएम केजरीवाल ने कहा, ''इंस्ट्रक्टर की बहुत बड़ी टीम तैयार हमने कर ली है, जिनको कोरोना वायरस से संबंधित आसन और प्राणायाम की विशेष ट्रेनिंग दी गई है।''

आज कोरोना मरीजों को मिल जाएगा लिंक: केजरीवाल
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताया कि आज दिल्ली के कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए लिंक जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि, ''उस लिंक पर आपको क्लिक कर वो बता सकते हैं कि वो कितने बजे योग करना चाहेंगे। एक क्लास में सिर्फ 15 मरीज होंगे।'' सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा है कि योगा की क्लास बुधवार (12 जनवरी) से शुरू हो जाएगी।

दिल्ली में कैसी है कोरोना की स्थिति CM केजरीवाल ने बताया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, दिल्ली में भी मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पिछले दो-तीन दिन से दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। दिल्ली सीएम ने कहा, दिल्ली में फिलहाल 1500-2000 बेड भरे हुए हैं और बाकी सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

दिल्ली में बंद हुए रेस्तरां और प्राइवेट दफ्तर
डीडीएमए ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिबंध और भी बढ़ा दिए हैं। डीडीएमए ने अपने संशोधित दिशानिर्देशों में कहा है कि दिल्ली में सिर्फ छूट की श्रेणी में आने वाले लोगों को छोड़ कर सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। कहा गया है कि वर्क फ्रॉम होम का पालन किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में रेस्तरां और बार बंद रहेंगे हालांकि टेकअवे की अनुमति दी जाएगी।
Recommended Video

दिल्ली में हर चौथा कोरोना टेस्ट अब पॉजिटिव
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोविड की जांच कराने वाला हर चौथा व्यक्ति पॉजिटिव पाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में सकारात्मकता दर 25 प्रतिशत रही, जो 5 मई के बाद से सबसे अधिक है। रविवार को दिल्ली में 22,751 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications