Delhi Metro: 'बगल में बैठा शख्स कमर को छूता है, मेट्रो में पीछा करता है'... महिला ने बयां किया दर्द
दिल्ली मेट्रो विवादित रील्स को लेकर आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। इस बीच दिल्ली मेट्रो में एक व्यक्ति द्वारा महिला का पीछा करने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। जब एक व्यक्ति ने भरी मेट्रो में महिला को अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया। दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई, क्योंकि वह मेट्रो स्टेशन पर भी बार-बार लगातार 4 बार पीछा किया।
महिला ने उस व्यक्ति की करतूत के बारे में मेट्रो अधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिन्होंने उसे आश्वासन दिया कि अगर वह भविष्य में किसी भी घटना की रिपोर्ट करेगी तो वे कार्रवाई करेंगे। महिला ने अपनी इस दर्दनाक घटना को रेडिट पर 'डेल्ही' सबरेडिट पर साझा करने का निर्णय लिया। अपने पोस्ट में, महिला ने बताया कि कैसे सब शुरू हुआ।

महिला ने सिलसिलेवार से बयां किया खौफनाक मंजर
महिला ने बताया कि एक आदमी, जो राजौरी गार्डन के आसपास से नोएडा सेक्टर 16 तक ब्लू लाइन में यात्रा करता है। मेरे पास उसके दुर्व्यवहार के 2 मामले हैं। तीसरी बार जब वह मेट्रो में दाखिल हुआ तो मैंने उसकी रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। चौथी बार मेरा उससे सामना हुआ। इस आदमी के साथ उसकी शुरुआती मुलाकात, तब हुई जब वह उसके करीब असहज रूप से बैठ गया, और अपने पैरों को जितना दूर तक फैलाया जा सकता था फैलाया।
महिला ने यह भी दावा किया कि आदमी ने उसे अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया, उसकी कमर पर अपनी कोहनी से शारीरिक संपर्क बनाया। लेकिन, दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई, क्योंकि वह मेट्रो स्टेशन पर भी उसका पीछा करता रहा। जहां भी महिला मेट्रो से उतरी, आदमी भीड़ के बीच सक्रिय रूप से उसे ढूंढता रहा। हालांकि, उस समय महिला ने आदमी का सामना किया। लेकिन, उस व्यक्ति ने पीछा करने के किसी भी आरोप का जोरदार खंडन किया और उन्हें महज गलतफहमी बताकर खारिज कर दिया।
चौथी बार महिला ने व्यक्ति का सामना किया
दूसरी बार, में संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर सका। फिर तीसरी बार जब उसने मेट्रो में प्रवेश करते समय उसकी गतिविधियों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। उसके कैमरे की उपस्थिति उस आदमी को अस्थायी रूप से रोकती हुई प्रतीत हुई।
हालांकि, वह चलता रहा! आखिरकार चौथी बार, जब आदमी मेट्रो के अंदर दाखिल हुआ तो मेट्रो लगभग खाली थी। वह मेरे बगल में बैठ गया। मैंने अपना कैमरा चालू किया और उससे पूछा कि समस्या क्या है? उसने लोगों के सामने इस बात से पूरी तरह इनकार कर दिया कि वह मुझे जानता भी है। मुझे उपद्रवी कहा। ऐसा व्यवहार किया जैसे मैं उसे परेशान कर रही थी। इसके बाद वहां खड़े लोगों ने उनसे सीट बदलने और मामले को निपटाने के लिए कहा, जिसके बाद मामला खत्म हो गया।
'आगे दोबारा ऐसी घटना हुई तो कार्रवाई करेंगे'
अपने रेडिट पोस्ट के अलावा, महिला ने मेट्रो अधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिन्होंने उसे आश्वासन दिया कि अगर वह भविष्य में किसी भी घटना की रिपोर्ट करेगी तो वे कार्रवाई करेंगे। उधर, रेडिट पोस्ट पर तेजी से यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। यूजर्स ने तरह तरह के सुझाव भी दिए। एक यूजर ने कहा कि अपने किसी पुरुष मित्र के साथ यात्रा करने का प्रयास करें। इसके अलावा, एक अन्य ने कहा कि अगर आप अपने परिवार के साथ रहते हैं, तो अपने माता-पिता और भाई-बहनों को भी इस व्यक्ति के बारे में बताएं। यह बेहतर होगा यदि आपके परिवार का कोई सदस्य (विशेषकर पुरुष) कुछ दिनों के लिए मेट्रो स्टेशन पर आकर आपको रिसीव कर सके।
एक अन्य यूजर ने कहा कि इसे इतनी अच्छी तरह से संभालने के लिए शाबाश, क्योंकि मुझ पर विश्वास करो, मेरे पास धैर्य नहीं है, मैंने उसे पहली या दूसरी बार थप्पड़ मारा होता। इसके अलावा, कृपया काली मिर्च स्प्रे और किसी प्रकार का आत्मरक्षा उपकरण भी साथ रखें जो व्यक्ति को चोट पहुंचा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications