Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू: जानिए कैसे कर सकते हैं E-PASS के लिए अप्लाई, समझें पूरा प्रोसेस

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू: जानिए कैसे कर सकते हैं E-PASS के लिए अप्लाई, समझें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली, 06 जनवरी: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते से वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। यानी दिल्ली में अगले आदेश तक शनिवार और रविवार को घरों से निकलने पर मनाही है। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार को रात 10 बजे से लागू होगा और शनिवार, रविवार से लेकर सोमवार को सुबह 5 बजे तक लागू होगा। हालांकि वीकेंड कर्फ्यू के दिल्ली में सभी आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी, जिसमें राशन, सब्जी, फल दूध, मेडिकल, अस्पताल शामिल है। लेकिन वीकेंड कर्फ्यू के दौरान वेंडरर्स और आवश्यक सेवाओं यानी एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े लोगों को काम करने के लिए ई-पास की जरूरत होगी। तो आइए जानें दिल्ली में आप ई-पास ऑनलाइन कैसे बना सकते हैं और इसके लिए आपको कहां अप्लाई करना है। समझिए पूरा प्रोसेस।

समझे किन-किन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू में मिलेगा ई-पास

समझे किन-किन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू में मिलेगा ई-पास

दिल्ली कर्फ्यू पास की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक केवल आवश्यक सेवाओं (एसेंशियल सर्विसेज) को वीकेंड कर्फ्यू से छूट दी गई है। यात्री वैध टिकट दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। कर्फ्यू के दौरान डॉक्टर या मेडिकल सेक्टर या फिर मीडिया से जुड़े लोग कहीं आने-जाने के लिए अपनी आईडी दिखा सकते हैं।

वीकेंड कर्फ्यू में ई-पास एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े सभी लोगों को मिलेगा, जिसमें भोजन और राशन से जुड़े लोग शामिल हैं, आवश्यक वस्तुओं का ट्रांसपोर्ट करने वाले लोग, आवश्यक वस्तुओं को स्टोरोज करने वाले लोग, एसेंशियल सर्विसेज की दुकानें खोलने वाले लोग शामिल हैं।

दिल्ली में E-Pass के लिए अप्लाई करने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?

दिल्ली में E-Pass के लिए अप्लाई करने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू में ई-पास के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज (डॉक्यूमेंट) तैयार रखने होंगे: -

- आईडी प्रूफ, जिसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी-कार्ड शामिल है।
-विजिटिंग कार्ड
-दुकान लाइसेंस
-बिजनेस लाइसेंस

दिल्ली में E-Pass के लिए कैसे करें अप्लाई

दिल्ली में E-Pass के लिए कैसे करें अप्लाई

1- दिल्ली में E-Pass के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://epass.jantasamvad.org/epass/init/ पर जाएं

2- वेबसाइट पर जाते ही आपसे भाषा चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा। जैसे ही हिंदी या अंग्रेजी में कोई एक ऑप्शन आप सलेक्ट करेंगे, आवेदन पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

3. अपने व्यक्तिगत विवरण सबमिट करें, जैसे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, जिला, कार्यालय का पता (काम से जुड़ी जगह) और ई पास की अवधि दिनांक और समय।

4. दस्तावेज जमा करें जो आवश्यक हैं, जैसे वैध आईडी कार्ड अपलोड करें। कोई अन्य दस्तावेज जैसे विजिटिंग कार्ड, दुकान/व्यापार लाइसेंस

5. सबमिट पर क्लिक करें। ई-पास आपको मिल जाएगा।

6. आपको एक ई-पास नंबर मिलेगा जिसके जरिए आप अपने ई-पास का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+