Delhi Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-पानी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह मौसम ने करवट ली है, अप्रैल के महीने में जेठ की गर्मी की झेल रहे लोगों को आज राहत मिल सकती है क्योंकि आज दिल्ली में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की हवाएं चल रही है, जिससे यहां पर आंधी-पानी के आसार बने हुए हैं ।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
बता दें कि मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि हिमाचली रीजन में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली और आसपास इलाकों में बरसात हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी इसलिए मौसम विभाग का अलर्ट यहां कल से ही जारी है।
जाफरपुर इलाके का तापमान 41.4 डिग्री पहुंचा
हालांकि मंगलवार को दिल्ली वालों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा और हीटवेव के थपेड़ों नें लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतें पैदा की। कल दिल्ली के जाफरपुर इलाके का तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया, फिलहाल आज आंधी-पानी के आसार राजधानी में नजर आ रहे हैं। फिर भी मौसम विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जाने का अनुमान व्यक्त किया है।
दिल्ली में बूंदा-बांदी देखने को मिलेगी
आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में चार-पांच दिन तक अधिकतम तापमान 37 और 38 डिग्री तक रह सकता है जिससे लोगों को फौरी तौर पर राहत मिलेगी, फिलहाल दो -तीन दिन तक दिल्ली में बूंदा-बांदी देखने को मिलेगी। फिलहाल गर्मी बढ़ने से दिल्ली में प्रदूषण भी काफी बढ़ा हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 212 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 244 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 178 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 298 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली 291 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 217 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 213 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री र गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications