Delhi Weather Updates: दिल्ली में धूप या बारिश? जानिए IMD ने राजधानी के मौसम को लेकर क्या कहा?

Delhi Ka Mausam: दिल्ली के मौसम उलटफेर जारी है। मौसम विभाग ने सभी को बदलते मौसम खुद का ख्याल रखने को बोला है।

Delhi Weather Updates

Delhi Weather Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस वक्त मौसम में उलटफेर जारी है, कभी गर्मी और कभी सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि मई के पहले हफ्ते में बारिश में परेशान किया था लेकिन अब इस हफ्ते गर्मी की मार सहनी पड़ेगी। आज दिल्ली में धूप निकलेगी और यहां अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि शाम तक यहां तेज आंधी और बूंदाबांदी होने के आसार है। इसलिए मौसम विभाग ने कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त मौसम के प्रति सचेत रहें। लगातार बारिश होने से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हो रहा है और यहां पर प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 155 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 134 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 178 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 165 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 152 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 128 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 135 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।

हल्की बारिश होने का अनुमान

राजस्थान के नागौर, जयपुर , चूरू, बीकानेर , जैसलमेर,दौसा में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है तो साइक्लोन मोचा की वजह से इस वक्त ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई के बाद कुछ राज्यों में हीटवेव चलने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+