Delhi Weather Update: दिल्ली में पारा पहुंचा 9.4 डिग्री, आज भारी बारिश की आशंका, Orange Alert जारी
Delhi Weather Update: ठंड से ठिठुर रही दिल्ली में आज बारिश के आसार हैं, घने कोहरे की वजह से लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं फ्लाइट्स और ट्रेनें भी अपने निर्धारित वजह से काफी लेट चल रही हैं तो वहीं कुछ रद्द भी हुई हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली के सफदरजंग और पालम में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9.4 और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

हालांकि उसका कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड के हालात सुधरेंगे लेकिन इसमें अभी करीब एक हफ्ते का समय है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसी कारण उसने यहां पर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
15 जनवरी, 2025 तक शीतकालीन अवकाश (Delhi Weather)
दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने पहले से ही स्कूलों में 15 जनवरी, 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है अगर सर्दी कम नहीं होती है तो अवकाश बढ़ाया भी जा सकता है।
आज अधिकतम तापमान 18.0°C और न्यूनतम तापमान 11.0°C (Delhi Weather)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 18.0°C और न्यूनतम तापमान 11.0°C रहने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल आज भी यहां की आवोहवा प्रदूषित बनी हुई है, सोमवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 190 पर है, जो कि खराब श्रेणी में आती है, अगर बरसात होती है तो प्रदूषण में कमी आएगी।
कोहरे का शीतलहर का प्रकोप जारी (Delhi Weather)
केवल दिल्ली ही नहीं बिहार, बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का शीतलहर का प्रकोप जारी है। तो वहीं कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी की आशंका है। जिसकी वजह से ताप में कमी आएगी। तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बरसात के आसार बने हुए हैं।
साउथ में भी मौसम के खराब होने के आसार हैं (Delhi Weather)
असम, मणिपुर और सिक्किम में भी बरसात हो सकती है तो वहीं साउथ में भी मौसम के खराब होने के आसार हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है।
कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ मध्यम धुंध छाने का अनुमान (Delhi Weather)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ मध्यम धुंध छाने का अनुमान लगाया है। बेंगलुरु में आज न्यूनतम तापमान 16.3 और 17.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की वजह से तापमान में कमी आ सकती है और सर्दी बढ़ सकती है तो वहीं चेन्नई में भी मौसम के खराब होने के आसार हैं इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications