Delhi Weather Update: दिल्ली में तापमान 11 डिग्री गिरा, कोहरे के चलते ट्रेनें- फ्लाइट्स लेट, बारिश के भी आसार
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से सर्दी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है, आज सुबह से यहां पर घना कोहरा छाया हुआ है और तापमान में 11 डिग्री की गिरावट हो गई है। सुबह से तेज और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। घने कोहरे की वजह से 70 से ज्यादा फ्लाइटस और 50 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं।
कुछ ट्रेनों को तो सर्दी के चलते रद्द कर दिया गया है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरे में की आई है लेकिन फिर भी सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं।

आईटीओ, इंडिया गेट और धौला कुआं और कर्तव्य पथ पर सुबह काफी कोहरा था और इसी वजह से आज यहां पर मार्निंग वॉक करने वालों की संख्या में काफी कमी देखी गई है।
एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है (Delhi Weather Update)
तो वहीं मौसम विभाग के मुताबित एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है जिसकी वजह आने वाले दो दिनों में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की आशंका है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
यहां देखें दिल्ली आने वाले कुछ ट्रेनें, जो कि अपने निर्धारित टाइम से लेट चल रही हैं...
- प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस
- जम्मूतवी-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस
- बालूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस
- जयनगर-फिरोजपुर हमसफर एक्सप्रेस
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
- मडगांव-चंडीगढ़ गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस
- भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस
29 जनवरी तक मौसम रहेगा खराब(Delhi Weather Update)
पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की आशंका बनी हुई है। आईएमडी ने 29 जनवरी तक हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। तो वहीं उत्तराखंड में भी आज बरसात हो सकती है जबकि बिहार, बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का शीतलहर का प्रकोप जारी है।
कर्नाटक, तमिलनाडु में सुबह शाम तापमान में गिरावट हो सकती है
तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में सुबह शाम तापमान में गिरावट हो सकती है तो वहीं तमिलनाडु में मौसम काफी शुष्क रहेगा। IMD के अनुसार वाराणसी और अयोध्या में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है लेकिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications