Delhi Weather: शीतलहर से परेशान दिल्ली को अब बारिश करेगी तंग, जानिए आज के मौसम का हाल

दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण दिल्ली में मौसम बिगड़ने वाला है लेकिन 21 जनवरी से हालात बदलने के आसार हैं

Delhi Weather

Recommended Video

    Weather Update: UP से Punjab तक शीतलहर से राहत नहीं, Delhi में बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

    Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोहरे के चलते यहां के लेगोों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है तो वहीं आज भी ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट चल रही है। भारतीय रेलवे ने 6 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जो कि अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट काफी डराने वाला है, उसने आज राजधानी समेत कई राज्यों में भीषण शीतलहर चलने की आशंका को व्यक्त किया है, उसका कहना है कि शीतलहर का प्रकोप 19 तारीख के बाद कम हो जाएगा लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और ओला गिरने की आशंका है।

    WEATHER

    आईएमडी ने वैसे आज भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान व्यक्त किया है। उसका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण दिल्ली में मौसम बिगड़ने वाला है लेकिन 21 जनवरी से हालात बदलने के आसार हैं और तापमान में इजाफा होगा लेकिन तब तक लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना ही पड़ेगा। शीतलहर के लिए पहले से दिल्ली में 'यलो अलर्ट'जारी है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में भी शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।

    दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर

    फिलहाल सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 294 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 298 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 286 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 298 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 265 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 285 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 298 AQI
    WEATHER

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में भी आज मौसम ने करवट ली है। बेंगलुरु में भी आज सुबह कोहरा देखा गया है। जबकि North East में भी बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और 23 -24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में बरसात का दौर देखने को मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+