Delhi Weather: हाड़ कंपाने वाली सर्दी से परेशान दिल्ली, 10 सालों में नहीं पड़ी इतनी ठंड, Yellow Alert जारी
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ और दिल्ली में मंगलवार -बुधवार तक भीषण शीतलहरी देखने को मिल सकती है।

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर कोहरे और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग ने यहां पर 19 जनवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा, इसका असर आज से दिख भी रहा है। राजधानी समेत पूरा एनसीआर इस वक्त घने कोहरे के आगोश में है, जिसके कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स काफी देर से चल रही हैं।
15 ट्रेनें देर से चल रही हैं: भारतीय रेलवे
आज भी भारतीय रेलवे में 15 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जो कि अपने निर्धारित वक्त से काफी देर से चल रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी में यात्रीगण हैं, जिन्हें गाड़ियों के लेट होने के वजह से प्लेटफार्म पर ठंड की वजह से वक्त व्यतीत करना पड़ रहा है। आज सुबह दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और पालम में सुबह 5.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार -बुधवार तक भीषण शीतलहरी देखने को मिल सकती है। तो वहीं कुछ स्थानों में तो पारा जीरो से नीचे जा सकता है तो वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तो कई जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है। आज दिल्लीमें न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है,आज भी यहां पर यलो अलर्ट जारी है।
10 सालों में पहली बार इतनी ठंडी है दिल्ली की जनवरी
आपको बता दें कि 10 सालों में दूसरी बार जनवरी में इतनी ठंड पड़ी है, मंडे को यहां पर तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि यह सामान्य से 6 डिग्री कम है। इससे पहले इतनी ठंड 1 जनवरी 2013 को पड़ी थी जब न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है
तो वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है इसलिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 323 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 262 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 287 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 284 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 272 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 288 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 312 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में भी आज मौसम ने करवट ली है।बेंगलुरु में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं और सुबह यहां पर कोहरा देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications