Delhi Rains Updates: दिल्ली में बारिश से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा लेकिन हल्की हवाएं चल सकती हैं, यहां आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।

Delhi Rains Updates

Delhi Rains Updates: बीते तीन दिनों से बारिश और ठंडी हवाओं की मार सह रहे देश की राजधानी दिल्ली में आज लोगों को राहत है क्योंकि आज सुबह ये यहां मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि सुबह कुछ जगहों पर धुंध छाई हुई थी लेकिन मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार नहीं है और अब यहां पर मौसम ड्राई ही बना रहेगा और तापमान में इजाफा होगा, जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, अनुमान के मुताबिक अब दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 26°C तक भी पहुंच सकता है।

दिल्ली में मौसम साफ रहेगा

आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा लेकिन हल्की हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। बीते कई दिनों से हुई बरसात की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में सुधार हुआ है लेकिन आज भी यहां की हवा दूषित ही है।The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 231 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 217 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 256 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 223 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -241 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 216 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 232 AQI

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं। हालांकि आज से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी रीजन में डेवलव हो रहा है, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज और कल बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दक्षिण में मौसम ने पलटी मारी है, आज आज तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है और कुछ जगहों पर स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+