Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Weather: हाड़ कंपाने वाली ठंड से परेशान दिल्ली, शीतलहर का Alert जारी, जानिए IMD का अपडेट

मौसम विभाग ने कड़कड़ाती ठंड के पीछे कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को बताया है, हालांकि उसका कहना है कि 7 जनवरी के बाद दिल्ली के मौसम में सुधार होगा।

Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: हाड़कंपाने वाली ठंड से परेशान राजधानी दिल्ली में आज भारतीय मौसम विभाग ने शीतलहर का Orange Alert और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में Red Alert जारी किया है। लोगों को ठंड से कोई राहत अगले तीन दिनों तक नहीं मिलने वाली है इसलिए सभी को अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है और यात्रियों को एयरपोर्ट से कनेक्ट रहने को कहा है, हालांकि अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें सामान्य हैं, तो वहीं कोहरे के कारण सैकड़ों ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं और कुछ को डायवर्ट भी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले 72 घंटे के अंदर दिल्ली में कड़ाके की ठंड का टॉर्चर झेलना ही पड़ेगा और आज यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Delhi Weather

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। यहां के सफदरजंग और आयानगर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विभाग ने कड़कड़ाती ठंड के पीछे कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को बताया है, हालांकि उसका कहना है कि 7 जनवरी के बाद हालात में सुधार होगा और शीतलहर में कमी आएगी।

दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर

बता दें कि सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 377 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 383 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 369 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 359 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 369 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 381 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 359
Delhi Weather

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Update: उत्तर भारत में Cold Wave, Delhi-NCR में घने कोहरे पर IMD का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+