Delhi Weather: दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से बढ़ी ठंड, आज भी आंधी-तूफान की आशंका, अलर्ट जारी

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज यहां आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है।

Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम से हो रही बारिश ने एक बार फिर से फिजां में ठंडक बढ़ा दी है। कल से रूक-रूक हो रही बारिश ने जहां तापमान में गिरावट पैदा की है वहीं जनजवीन भी प्रभावित किया है, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बारिश, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की आशंका व्यक्त की है और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया है, केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि यूपी, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश के लिए अलर्ट जारी है। रविवार को तो यूपी-राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे हैं, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है, जनवरी की इस बारिश ने किसानों को निराश कर दिया है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में पांच डिग्री तक तापमान में कमी आई है। हालांकि कल से दिल्ली में बरसात हो रही है लेकिन इसके बावजूद भी दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है, अगर बारिश होती है तो प्रदूषण में कमी आने के आसार हैं। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 341 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 314 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 306 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 325 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -343 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 361 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 372 AQI
Delhi Weather:

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

दक्षिण में मौसम शुष्क रहेगा

तो वहीं दक्षिण में आज भी मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वत्तोर में भी बारिश का अनुमान है जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+