Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

 Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से ठंड से राहत मिलने के बाद रविवार को मौसम कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। आज सुबह से राजधानी में बादल छाए हुए हैं और धूप निकलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि आज लोगों को शीतलहर ने नहीं झेलना पड़ेगा और तापमान में भी इजाफा होगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा औ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

 Delhi Weather

आईएमडी के अनुसार अब 26 जनवरी तक मौसम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फिलहाल सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 359 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 407 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली339 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 367 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -345 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 367 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 389 AQI
 Delhi Weather

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में भी आज मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वत्तोर में भी बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और 23 -24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में बरसात का दौर देखने को मिलेगा इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं राजस्थान के कई जिलों में पहले से थोड़ी राहत है लेकिन अभी भी कई जगहों पर तापमान माइनस में ही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+