Delhi Weather: दिल्ली -NCR में कोहरे का Red Alert, ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, AQI भी 400 के पार

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, बंगाल सभी जगहों पर ठंड का तांडव जारी है इसलिए यहां कोहरे का रेड अलर्ट जारी है।

Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: कोहरे का सितम राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत मेंजारी है। आज सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है, चारों ओर धुंध ही धुंघ है तो वहीं मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज, कल और परसों बारिश के आसार है, जिसकी वजह से भी तापमान में कमी आएगी। 13 जनवरी के बाद मौसम में सुधार की गुंजाइश है लेकिन तब तक लोगों को भयंकर ठंड का सामना करना ही पड़ेगा।

उत्तर रेलवे की 36 ट्रेनें लेट चल रही हैं

आज भी कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की 36 ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों का काफी परेशानी हो रही है। केवल ट्रेनें ही नहीं बल्कि फ्लाइट्स भी कोहरे की वजह से सही समय से उड़ानें नहीं भर पा रही है। आज दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू उड़ानें लेट हुई हैं।

Delhi Weather

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, बंगाल सभी जगहों पर ठंड का तांडव जारी है इसलिए यहां कोहरे का रेड अलर्ट जारी है। कोहरे और ठंड को देखते हुए दिल्ली में 12वीं तक सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं तो मौसम विभाग ने 11-12 जनवरी में हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है और कहा है कि इस दौरान सभी अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर

तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 464 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 438 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 437 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 460 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 432 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 411 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 401

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई में भी मौसम साफ रहेगा तो वहीं सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+