Delhi Weather: कंपकंपाती ठंड से आज मिल सकती है राहत, लेकिन हवा की कैटेगरी 'बहुत खराब'

Delhi Weather: कंपकंपाती ठंड से आज मिल सकती है राहत, लेकिन हवा की कैटेगरी 'बहुत खराब'

नई दिल्ली, 18 जनवरी: दिल्ली में आज मंगलवार (18 जनवरी) को कंपकंपाती ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से 'खराब' श्रेणी से 'बहुत खराब' हो गई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) इंडिया के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार (18 जनवरी) को वायु गुणवत्ता एक्यूआई 312 है। कुछ इलाकों में दिल्ली में मंगलवार सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को शाम चार बजे एक्यूआई 327 था जबकि रविवार को यह 264 (खराब) था।

Recommended Video

    Weather forecast: कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं, इन राज्यों के लिए जारी हुआ Alert | वनइंडिया हिंदी
    हवा में भी हो सकता है आज सुधार

    हवा में भी हो सकता है आज सुधार

    सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने कहा कि हवा की गति बढ़ने के साथ मंगलवार(18 जनवरी) से हवा की गुणवत्ता में सुधार शुरू होने की संभावना है। सफर ने कहा, ''अधिकतम तापमान और हवा की गति अगले तीन दिनों तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदूषकों के वेंटिलेशन में वृद्धि होगी और हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। 21 जनवरी से हवा की गति और भी तेज हो जाएगी।''

    दिल्ली में पिछले 5 दिनों से पड़ रही है कड़ाके की ठंड

    दिल्ली में पिछले 5 दिनों से पड़ रही है कड़ाके की ठंड

    दिल्ली में बीते पांच दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है क्योंकि घने ऊपरी स्तर के कोहरे ने सूरज की रोशनी को सतह पर आना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। दिन के दूसरे पहर में इसके साफ होने की उम्मीद थी। दिल्ली के बेस वेदर स्टेशन सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.1 डिग्री (अधिकतम तापमान) सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान था।

    इस हफ्ते दिल्ली में हो सकती है बारिश

    इस हफ्ते दिल्ली में हो सकती है बारिश

    ऊपरी स्तर पर कोहरा छंटने के साथ ही तापमान में मामूली वृद्धि होने की आज संभावना है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस हफ्ते दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। एक दिन को ठंड के रूप में वर्गीकृत किया जाता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे अधिक होता है जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है। कड़ाके की ठंड का दिन तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे अधिक होता है। पिछले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहा और रविवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+