Delhi Weather Updates: फिर भीगी दिल्ली, तपन से मिली राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Mausam ki Jankari:देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार सुबह यहां पर बारिश हुई है, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी में मौसम का हाल 25 जून तक तक ऐसे ही रहने वाला है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
दिल्ली का तापमान सुबह गिरा
केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि आज एनसीआर में ही यही हाल रहने वाला है और लोगों को उमस से छुटकारा मिलेगा। आज सुबह हुई बारिश की वजह से दिल्ली का तापमान भी गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में पूरे दिन मौसम गीला ही रहेगा और पूरे दिन हल्की बारिश होती रहेगी। आज यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है और हवाएं चलेंगी।वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है ।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 187 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 211 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 215 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -178 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 149 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 178 AQI
तो वहीं नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज यहां भी होगी बारिश
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर आज कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं, यहा पर orange alert है तो वहीं भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में कई जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया है। जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश की चेतावनी
यहां मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी है तो वहीं लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, एमपी, राजस्थान में आज भी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में मानसूनी बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर आज भी मौसम बिगड़ने के आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications