Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बाद फिजा में घुली ठंडक, मौसम बना खुशगवार, जानें अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे?

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश हुई। जिससे तापमान छह डिग्री तक लुढक गया और मौसम कुल कुल हो गया है। हालांकि, कई इलाकों में तेज बारिश से जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

Delhi Weather Update

इन इलाकों में बरसे मेघ

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को सुबह द्वारका, नजफगढ़, उत्तर नगर, विकासपुरी, इंडिया गेट, जनपथ रोड, आश्रम, आर के पुरम, कालिंदीकुंज, जनकपुरी, पालम, दिल्ली कैंट, आईजीआई एयरपोर्ट, महिलपालपुर, वसंतकुंज, मुनिरका, हौजखास, नेहरू प्लेस, सफदरजंग, ईस्ट ऑफ कैलाश, ओखला, बदरपुर, गाजीपुर, इंदिरापुरम, लक्ष्मी नगर, कनॉट प्लेस, रोहिणी और नोएडा सहित कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे के दौरान अलग अलग स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा, "हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। हरियाणा को छोड़कर पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली चमकने की संभावना है।"

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि शहर से लगभग 40 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम और हरदोई से 70 किलोमीटर पश्चिम-उत्तरपश्चिम में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पास स्थित दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ना जारी रखेगा, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम

दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी अगले दो से तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में 13 से 14 सितंबर तक भारी से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि अलग-अलग इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में 13 से 15 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ भारी वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+