'48 घंटो के भीतर दूषित पानी से जुड़ी परेशानियों का होगा हल' दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिए सख्त निर्देश

Delhi News: दिल्ली में बढ़ रही पानी की समस्या के खिलाफ जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने कई सख्त कदम उठाए। जनता से मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड को पत्र लिखकर इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

उन्होंने 48 घंटों के भीतर इस मामले की समस्या का समाधान करने को कहा। साथ ही, इन मामलो से जुड़े दोषी अधिकारीयों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली के रोहिणी और दूसरे कॉलोनियों में अलर्ट जारी किया है कि अगले दो दिन तक उनके इलाको में पानी की सप्लाई में दिक्कतें आ सकती है।

atishi marlena

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतें जल बोर्ड के कार्यालयों में पहुंचने लगी। जिसके बाद दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने एक बड़ा सख्त कदम उठाया और पानी से जुड़े मामलों में सुधार करने के निर्देश दिए। जल मंत्री आतिशी ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दूषित पानी के आने के शिकायतों के खिलाफ जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी चिंताओं कि व्याख्या की।

जल मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड को इस समस्या के समाधान होने के बाद की कंप्लायंस रिपोर्ट भेजने का भी आदेश दिया है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दूषित पानी की बढ़ती शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर दिल्ली की जनता को उनके सेहत के लिए अस्वच्छ पानी मिलता रहा तो जल बोर्ड के अधिकारियों को इस्तीफा दे देने चाहिए।

आतिशी ने पत्र लिखकर कड़े शब्दों में आदेश दिया है कि यह बोर्ड की जिम्मेदारी है कि हर दिल्लीवासी को स्वच्छ और पर्याप्त पानी पहुंचता रहे। जल बोर्ड को दिल्ली जल बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि राजधानी की जनता को किसी भी हालात में पानी की परेशानी का सामना ना करना पड़े और मामले को जल्द से जल्द हल किया जाए।

उन्होंने जुड़े हुए विभाग के अधिकारियों को जल्दी समस्या का समाधान खोजने को कहा। आतिशी ने सख्त शब्दों से दिल्ली जल बोर्ड को वर्तमान के घटना से सीख लेने का आग्रह किया और आगे ऐसी परेशानी के ना होने की बात कही। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+