Delhi Water Crisis: दिल्ली में 20 सितंबर को होगी पानी की किल्लत, इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी 20 सितंबर को 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इस संबंध में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की तरफ से जानकारी दी गई है। डीजेबी की मानें तो मरम्मत के काम की वजह से जल आपूर्ति नहीं होगी।

डीजेबी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक दर्जन से अधिक इलाके इस वजह से प्रभावित हो सकते है। खबर के मुताबिक, जो इलाके प्रभावित होंगे उनमें सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज और राजेंद्र नगर तथा पटेल नगर के कई हिस्से शामिल हैं।

Delhi Water Crisis

इतना ही नहीं, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, छावनी क्षेत्रों के कुछ हिस्से और एनडीएमसी और दक्षिण दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। डीजेबी ने बताया कि मरम्मत के लिए चंद्रावल वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति रोकी जाएगी। डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक परिसर में 500 मिमी व्यास वाली मुख्य पाइप लाइन में रिसाव के कारण इसे बंद करना आवश्यक है।

इसलिए, निवासियों से इस अवधि के दौरान पानी बचाने का आग्रह किया जाता है। इतना ही नहीं, बिजली कटौती से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए डीजेबी अनुरोध पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराएगा। निवासी इन सेवाओं की व्यवस्था के लिए डीजेबी हेल्पलाइन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।

बोर्ड के पास 1,000 टैंकरों का बेड़ा है जो आम तौर पर दिल्ली भर में प्रतिदिन छह से आठ चक्कर लगाते हैं। आपातकालीन स्थिति में डीजेबी मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त टैंकर भी किराए पर ले सकता है। बता दें कि रखरखाव का काम 20 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा और उसी दिन रात 11 बजे तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+