Delhi Water Crisis: दिल्‍ली के लिए अतिरिक्‍त पानी की मांग को लेकर आतिशी करेंगी अनशन

Delhi Water Crisis:दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रही हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों से आम आदमी पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने का आग्रह किया है।

Delhi water crisis Atishi

आतिशी की भूख हड़ताल जंगपुरा के भोगल इलाके में दोपहर 12 बजे से शुरू करने वाली हैं। इससे पहले आतिशी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगी। आतिशी ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद हरियाणा ने दिल्ली के लिए जरूरी अतिरिक्त पानी मुहैया नहीं कराया है, जिसके चलते पानी सत्याग्रह शुरू किया गया है।

बता दें आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली ने भाजपा को सात सीटें दी हैं, लेकिन उन्हें पानी का अपना हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने भाजपा पर 100 एमजीडी पानी रोककर जल संकट को प्रायोजित करने का आरोप लगाया, जबकि इससे दिल्ली के 28 लाख लोगों की समस्या हल हो सकती है।

वहीं आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि जल बोर्ड द्वारा बुनियादी ढांचे पर खर्च किए गए पैसे को भाजपा द्वारा नुकसान के रूप में पेश किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+