दिल्ली आपातकाल की स्थिति में हैं, हीट वेव से झूंझ रहे हैं... जल संकट के बीच आतिशी ने भाजपा से बोली ये बात
तपती गर्मी में दिल्ली के लोक जल संकट से जूझ रहे हैं। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने राजधानी में हो रहे जल संकट के बीच विपक्षी भातरीय जनता पार्टी को राजनीति छोड़कर दिल्लीवासियों की मदद करने का आह्वान किया है।
शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मंत्री ने भाजपा पर दिल्ली में हो रहे जल संकट का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों से अतिरिक्त पानी दिल्ली को दिलवाने की राय दी है ताकि दिल्लीवासियों को राहत मिल सके।

प्रेस कान्फ्रेंस में मंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, और पानी की भी किल्लत है। जब दिल्ली के लोग परेशान हैं ऐसे समय में भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। शुक्रवार को भाजपा ने अपने कई स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया और दिल्ली सरकार के सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। क्या यह गंदी राजनीति करने का समय है?"
आतशी ने कहा जब दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण आपातकालीन स्थिति है, तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है, तो क्या हमें एक साथ नहीं आना चाहिए? उन्होंने कहा हरियाणा और उत्तर प्रदेश दिल्ली के बगल में हैं और दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा मैं भाजपा से अपील करती हूं कि वे इन सरकारों से दिल्ली को अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने का अनुरोध करें।
आतिशी ने कहा दिल्ली के लोग चिंतित हैं और आपातकाल की स्थिति में हैं। वे भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। अगर आप दिल्ली के लोगों का समर्थन करना चाहते हैं, तो अपनी हरियाणा और यूपी सरकारों से कहें कि वे दिल्ली को सिर्फ एक महीने के लिए कुछ अतिरिक्त पानी दें, जब तक कि मानसून न आ जाए।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा देश की राजधानी दिल्ली में पूरे देश के लोग शिक्षा, इलाज, रोजगार समेत अन्य कारणों से आते हैं ऐसे में ये सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि देश की राजधानी में लोगों को परेशानी न हो। हमें इस समय गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमें दिल्ली के लोगों को राहत देने के लिए कुछ करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications