सीएम केजरीवाल के समर्थन में आए दिल्ली विवि के छात्र और शिक्षक
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 अप्रैल को जेल भेज दिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब केजरीवाल को जेल जाने के विरोध में अब दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आ चुके है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं न प्रतिमा के सामने कैंडिल जलाकर केजरलवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया। लोकतंत्र की रक्षा और देश की रक्षा को लेकर नारे लगाए। इसके साथ ही शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जमकर नारे लगाए।
बता दें दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली आबकारी नीति 'घोटाले' से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग केस के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दलीलें सुनीं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने मामले में ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की थी। ईडर ने उनकी याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि जांच अभी खत्म नहीं हुई है।
केजरीवाल की याचिका का विरोध करते हुए ईडी के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कहा जांच खत्म नहीं हुई है। केजरीवाल से पूछताछ का यह शुरुआती चरण में है। इसके साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि केजरीवाल रिमांड के लिए सहमत हो गए थे और उन्होंने इसका विरोध नहीं किया।
ईडी के वकील ने कहा केजरीवाल स्वेच्छा से स्वीकार करते हैं, कृपया मुझे और रिमांड पर लें। क्या वह रिमांड आदेश को चुनौती दे सकते हैं? या क्या यह छूट द्वारा वर्जित है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ यह दिखाने के लिए कोई सबूत नहीं है कि वह मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है। उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूं कि साजिश के बारे में जागरूकता धारा 3 पीएमएलए के अपराध के लिए वैध आधार कैसे बन जाती है। क्योंकि आप साजिश से अवगत हैं, आप पीएमएलए के आरोपी हैं? वहीं ईडी के वकील ने ईडी का पक्ष रखते हुए कहा हमने दिखाया है कि जिस समय मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध हुआ था, उस समय कंपनी आप के मामलों के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार थे।












Click it and Unblock the Notifications