DU Murder News: गर्लफ्रेंड बनी मौत की वजह! कॉलेज के गेट पर छात्र की हत्या, CCTV की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार

DU Murder News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के बाहर एक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

DU Murder News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में चरक पालिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस की गहन छानबीन में हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, एक लड़की को लेकर दो छात्रों में झगड़ा हुआ था।

इसी कड़ी में रविवार को एक छात्र ने फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट निखिल को कॉलेज के गेट के बाहर अकेला खड़ा देखकर चाकू से हमला किया। जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बाइक पर सवार चाकूबाज हमलावर नजर आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कॉलेज के छात्र ही हैं और दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

DU Murder New

लड़की बनी मौत की वजह

मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित आर्यभट्ट कॉलेज में वेस्ट दिल्ली जिला के पश्चिम विहार निवासी निखिल चौहान(19) बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस का फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट था। साउथ वेस्ट जिला के डीसीपी मनोज सीके मुताबिक, निखिल की गर्लफ्रेंड से कॉलेज के दूसरे स्टूडेंट ने अभद्र व्यवहार किया। जिसको लेकर 7 दिन पहले निखिल की अन्य लड़कों से बहस भी हुई थी।

रविवार दोपहर निखिल कॉलेज के गेट के बाहर अकेला खड़ा था। शायद अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा था। तभी तीन लड़के आए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में निखिल खून से लथपथ हो गया। निखिल की छाती पर कई बार चाकू से वार किया गया। आनन फानन उसे चरक पालिका हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है। इनमें एक 19 साल का राहुल है, जो बिंदापुर का रहने वाला है। इसके पिता की ब्रेड और चीज की दुकान है। वहीं, दूसरे आरोपी का नाम हारून है। यह चाणाक्य प्लेश जनकपुरी का रहने वाला है। दोनों आरोपी दोस्त हैं और स्कूल ड्रॉपआउट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+