Delhi Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Delhi Under Construction Building Collapse: शनिवार, 17 मई की शाम राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शाम लगभग 6:05 बजे हुआ, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट को आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई।

पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घटनास्थल पर दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अन्य स्वयंसेवी टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनज़र सर्च ऑपरेशन जारी है।

Delhi-under-construction-building-collapse

Delhi Building Collapse: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवारों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दे।" मुख्यमंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "यह बेहद दुखद घटना है। जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।"

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर डटे हुए हैं। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Delhi Building Collapse:: पिछले महीने भी हुआ था बड़ा हादसा

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में पिछले महीने ही एक बड़ा हादसा हुआ था। 19 अप्रैल को दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे ने भी निर्माण कार्य में हो रही लापरवाहियों और अवैध निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।

इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली में निर्माण कार्यों की सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है। प्रशासन से यह अपेक्षा की जा रही है कि इस बार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+