फरिश्ते बने दिल्ली पुलिस के दो जांबाज सिपाही, जान पर खेलकर गुंडों से लड़की को बचाया
दिल्ली: पुलिस की कार्यशैली पर अक्सर ही सवाल उठते हैं कि कभी भी घटना के वक्त पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती है लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसको पीछे छोड़ते हुए अपनी सतर्कता का उदाहरण पेश किया है जिससे एक युवती को अगवा होने से बचाया जा सका। दिल्ली क्राइम ब्रांच में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने अपनी सतर्कता के कारण एक युवती को किडनैप होने से बचा लिया। बुधवार को ये घटना दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई।

युवती ने बताया कि मेट्रो स्टेशन से वो अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रही थी कि अचानक 3 बाइक पर सवार 6 लड़कों ने मुझे घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे। जब भाई ने उनको रोका तो उसको थप्पड़ मारा। आसपास के किसी ने भी कोई मदद नहीं की। युवती ने बताया कि वो लोग उसे किडनैप करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी दिल्ली पुलिस के दो जवान वहां आ गए।

सादी वर्दी में देख पुलिस से उलझे बदमाश
जहांगीरपुरी इलाके में दो पुलिसकर्मियों ने देखा कि कुछ लोग एक 21 वर्षीय युवती को छेड़ रहे थे। कांस्टेबल परविंदर कुमार मलिक ने बताया कि वो और उनके साथी परमजीत सिंह घर जा रहे थे कि रास्ते में बाइक सवारों से घिरी एक युवती को देखा। पहले उन्होंने व्यक्तिगत मामला समझा लेकिन फिर मामले को समझने की कोशिश की। लेकिन सादी वर्दी में होने के कारण उन लोगों ने गाली गलौज की। उन्होंने दोनों को धमकाया और हमारी बाइक को धक्का दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी पिस्टल निकाली और हवा में फायर किया।

4 बदमाश बाइक से वहां से भाग गए
उनमें से एक ने पिस्टल में हमलोगों पर फायर किया और जवाब में हमनें भी गोली चलाई। 4 बदमाश तो बाइक से वहां से भाग गए लेकिन दो बाइक छोड़कर भागने लगे। वहां से पीसीआर की मदद से मेडिकल जाँच के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल गए। तभी वहां एक युवक आया और कहा कि उसके चाचा को चोरों ने गोली मारी है और सोने की चेन लेकर भाग गए।

दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा
अस्पताल में उन दोनों पुलिसकर्मियों को शक हुआ कि गोली उसे ही लगी होगी जिसपर पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की थी। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जो बाइक बरामद हुई है, वो कुछ दिनों पहले चोरी हुई थी। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने इन दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications