दिल्ली: इंद्रलोक इलाके में ट्रक ने दो बच्चों को कुचला, ड्राइवर फरार
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो बच्चों को कुचल दिया। घटना दिल्ली के इंद्रलोक इलाके की है। आरोपी ड्राइवर घटना के तुरंत बाद मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है।

ये दर्दनाक हादसा दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बच्चों को कुचलते हुए चला गया। घटना के तुरंत के बाद वहां हंगामा मच गया। देखते ही देखते घटना वाली जगह पर भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच आरोपी ट्रक ड्राइवर घटना के तुरंत बाद भागने में सफल रहा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। अभी ये साफ नहीं हो सका है कि आरोपी ड्राइवर क्या नशे में था जिसकी वजह से ये घटना हुई। आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर ये दर्दनाक घटना कैसे हुई है।












Click it and Unblock the Notifications