दिल्ली में दिखा तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi News: राजधानी दिल्ली में रविवार को तेर रफ्तार का कहर दिखने को मिला। यहां दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मर्सिडीज कार के ड्राइवर प्रदीप गौतम को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप गौतम, नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में हुआ।

Delhi accident

35 वर्षीय राजेश साइकिल से काम पर जा रहा था, तभी आश्रम इलाके में भोगल फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उसे टक्कर मार दी। राजेश के परिवार के अनुसार, कार ने पीछे से उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मारी और उसे कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई।

बताया कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी राजेश के रूप में हुई है। वह जोर बाग में माली का काम करता था और मदनपुर खादर से रोजाना करीब 20 किलोमीटर साइकिल चलाता था।

उन्होंने बताया कि राजेश रविवार सुबह करीब 7 बजे अपनी ड्यूटी के लिए जोर बाग जा रहे थे। तभी इस हादसे की कॉल पीसीआर पर आई। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और आश्रम से भोगल फ्लाईओवर के पास राजेश को खून से लथपथ पाया, जबकि उसकी साइकिल करीब 150 मीटर आगे मिली।

पुलिस ने इस मामले में प्रदीप गौतम के खिलाफ आईपीसी की धारा 281 (तेज गति से गाड़ी चलाना) और धारा 106 (1) (लापरवाही से मौत) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और यह कार एक प्राइवेट कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।"

वहीं, अब राजेश कुमार के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस ने राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि राजेश को मारने के तुरंत बाद गौतम मौके से भाग गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+