Weather Alert: भारी बारिश के चलते ITO पर जलभराव, भयंकर जाम, सड़क पर रेंगते रहे वाहन

Weather Alert: भारी बारिश के चलते ITO पर जलभराव, भयंकर जाम, सड़क पर रेंगते रहे वाहन

दिल्ली, 01 सितंबर: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मंगलवार (31 अगस्त) की सुबह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। दरअसल, बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है, जिसके चलते कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में रहने लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    Delhi में तेज बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी, यातायात हुआ प्रभावित, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी
    Delhi: Traffic snarl caused by waterlogging at ITO due to heavy rainfall

    सड़क पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कत हो रही है। पानी फंसने के चलते कई दुपहिया वाहन चालकों की बाइक और स्कूटी बंद हो गई। दुपहिया वाहनों के बीच रास्तें में बंद होने पर जहां चालकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़कों पर लंबा-लंबा जाम लग गया है। आलम यह था कि वाहन घंटों तक सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। जिसकी वजह से लोगों को अपने काम पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    बारिश से ITO से लेकर यमुनापार के कई इलाके हुए प्रभावित
    बता दें, भारी बारिश का असर आईटीओ से लेकर यमुनापार के विभिन्न इलाकों पर भी पड़ा। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से जाम लगा है। यह जाम आईटीओ से लेकर विकास मार्ग पर देखने को मिला। विकास मार्ग जाम हो जाने के कारण लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, जगतपुरी, शाहदरा, सीमापुरी, इधर आनंद विहार, गाजीपुर, पांडव नगर, मदर डेयरी व आसपास के इलाके में जाम लग गया। जाम के कारण इन इलाकों में करीब एक से डेढ़ घंटे तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी।

    इन इलाकों में थी जलभराव समस्या
    वहीं, बारिश की वजह से दिल्ली के प्रगति मैदान की सड़क पूरी तरह से पानी में डूब गई। चूंकि इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट है, इसलिए यहां के हालात और भी बदतर हो गए। वैसे राजधानी के जिन अन्य इलाकों में भी हालात ज्यादा बदतर हुए, उनमें कंस्ट्रक्शन साइट और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा जीटीके डिपो के पास जलभराव हुआ तो वहीं मथुरा रोड, आउटर रिंग रोड, महरौली-बदरपुर रोड पर और आश्रम चौक पर भी सड़कों पर कुछ देर तक पानी जाम रहा।

    इन इलाकों में देखने को मिला जाम

    वहीं, सरिता विहार, दिल्ली कैंट व आसपास के इलाके समेत कई जगह लोगों को जलभराव की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश के कारण दिल्ली में एनएच-9 पर काफी देर तक जाम लगा रहा। धौलाकुआ, मथुरा रोड, मोती बाग, विकास मार्ग, रिंग रोड, रोहतक रोड और प्रगति मैदान सहित आसपाउस के दर्जनों इलाकों में तो कई किलोमीटर तक जाम देखने को मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+