ट्रैफिक पुलिस जारी करने वाली है 'खराब ड्राइवरों' की लिस्ट, अगर आपने भी किया है ये काम तो नाम पक्का
नई दिल्ली, 23 सितंबर: राजधानी दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस की नई मुहिम के तहत शहर के 100 'खराब ड्राइवरों' एक लिस्ट जल्द जारी होने वाली है। ये वो लोग होंगे तो नियमित रूप से ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन कर रहे हैं और हर दिन जान जोखिम में डाल बेतरतीब तरीके के वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। यह पहली बार है, जब दिल्ली ट्रैफिक यूनिट की ओर से ऐसी लिस्ट तैयार होने वाली है। इस लिस्ट में उन ड्राइवरों की जानकारी होगी, जिनका कई बार 'चालान' कट चुका है और फिर भी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे।

4 अपराधों के आधार पर होगी पहचान
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस लिस्ट में शामिल व्यक्तियों की पहचान 4 अपराधों के आधार पर की जाएगी, जिसमें रेड लाइट जंप, तेज स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव और खतरनाक ड्राइविंग शामिल है। मौजूदा वक्त में जब लोग यातायात नियम तोड़ते हैं तो ट्रैफिक पुलिस उन्हें ई-चालान भेजती है और उल्लंघन के आधार पर ड्राइवर को 100 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है।

खराब ड्राइविंग स्किल के बारे में बताना मकसद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर मुक्तेश ने बताया कि इस लिस्ट का मकसद उन ड्राइवरों को यह बताना है कि उनका ड्राइविंग स्किल 'बहुत खराब' है और उन्हें इसमें सुधार करने की जरूरत है। साथ ही इस बात की भी जानकारी देना है कि उनकी खराब ड्राइविंग ट्रैफिर रूल्स के अलावा खुद और दूसरों के लिए भी खतरा साबित हो सकता है।

रोड सेफ्टी क्लास भी लेनी होगी
इसी के साथ मुक्तेश चंद्र ने कहा कि हम उन्हें लोगों को बताना चाहते हैं कि उनकी ड्राइविंग की आदतें नहीं सुधरी तो ये उनके परिवार के लिए एक जोखिम होगा। इसके अलावा उन लोगों को उनको रोड सेफ्टी की क्लास लेनी है, जहां हम उन्हें सड़क सुरक्षा के बारे में सिखाएंगे। वहीं यदि अपराधी बार-बार इन कक्षाओं में शामिल नहीं होते हैं तो उनका लाइसेंस मोटर वाहन अधिनियम की धारा 19 के तहत स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा।

लाइसेंस कर दिया जाएगा रद्द
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार वो अपने डेटाबेस में रखी गई जानकारी का इस्तेमाल करेगी, जिसे जब भी वह अपराधियों को ई-चालान जारी करेगी तो उसे फीड किया जाएगा। वहीं लिस्ट जारी करने को लेकर बताया गया कि डेटाबेस से इस डेटा निकालना शुरू कर दिया है। एक या दो दिन में लिस्ट तैयार हो जाएगी और उनके घरों को नोटिस भेजा जाएगा कि वे लोग टोडापुर में रोड सेफ्टी क्लास लेने आए।












Click it and Unblock the Notifications