आज फिर ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, दिल्ली में इन रास्तों पर नहीं जाने की सलाह

नई दिल्ली, 14 जून। नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को राहुल गांधी से ईडी कार्यालय में पूछताछ हुई। यह पूछताछ तकरीबन 11 घंटे चली। आज एक बार फिर से ईडी राहुल गांधी से इस मामले में पूछताछ करेगी। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के तमाम नेता और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते कई रास्तों को कल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट किया था। आज एक बार फिर से राहुल गांधी ईडी के कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। जिसको देखते हुए आज एक बार फिर से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है।

delhi

Recommended Video

    National Herald Case: Rahul Gandhi से ED की पूछताछ, Congress Protest | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवायजरी जारी की है उसमे कहा हैकि कृपया आप लोग मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड की ओर सुबह 7 बजे से 12 बजे के बीच ना जाएं। इन रास्तों पर विशेष प्रबंध किया गया है,लिहाजा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, लिहाजा इन रास्तों पर जाना संभव नहीं होगा। इसके अलावा गोल मेथी जंक्शन, तुगलक जंक्शन, क्लैरिज जंक्शन, क्यू प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन की ओर भी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच लोगों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।

    इसके अलावा नई दिल्ली के आगे बसों को नहीं जाने दिया जाएगा। बसों को गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसोर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड की ओर बसों के आवागमन पर रोक रहेगी। इन जगहों पर विशेष प्रबंध के चलते रूट को डायवर्ट किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+