Traffic Alert: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, जलभराव की वजह से आ रही है दिक्कत

Traffic Alert: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, जलभराव की वजह से आ रही है दिक्कत

दिल्ली, 20 जुलाई: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहां बारिश से राहत मिली है। वहीं, मौसम भी सुहाना हो गया है, लेकिन भारी बारिश के कारण हुए जलजमाव से लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा रहा है। कई जगहों से ट्रैफिक जाम की खबरें लगातार सामने आ रही है। वहीं, मंगलवार सुबह से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जलभराव से सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। जिसकी वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है और लोग खासे परेशान हो उठे हैं।

Recommended Video

    Delhi-Gurugram Border: बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा लंबा Traffic Jam | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Traffic Alert: Traffic movement disrupted at Delhi-Gurugram border

    दरअसल, सोमवार से राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर बारिश हो रही है। लोग आज सुबह जब अपने ऑफिस जाने के लिए निकले तो पानी से लवालव थी। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी अलर्ट जारी करते हुए बताया कि लोकेश सिनेमा के पास मुंडका जाने वाले रास्ते पर 20-25 लोगों ने पानी की निकासी को लेकर ट्रैफिक रोक दिया है। वहीं, कराला से कंझावला की ओर रोड पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिसकी वजह से मिटटी धंस गई है और तीन बसे भी फंस गई है। ट्रैफिक को डाइवर्ट कर रखी है, कृपया इस रोड के प्रयोग से बचे।

    वहीं, एमबी रोड पर पांच जगह गड्ढे हो गये है, जिसकी वजह से ट्रैफिक को रोका गया है। जबकि जिन अंडरपास पर पानी जमा था, वहां का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक दिल्ली में जमभराव व जाम को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक व ट्विटर के जरिए लोगों को जानकारी देती रहती। हालांकि लोगों का कहना था कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उस तरह सक्रिय नहीं थी जिस तरह दिल्ली में जलभराव जाम हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+