Delhi Traffic Advisory: धनतेरस और दिवाली पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों को करें एवॉड
Delhi Traffic Advisory: इस साल धनतेरस और दिवाली का पर्व 10 और 12 नवंबर को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान दिल्ली वािसयों के लिए यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने गुरुवार को धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में, दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिवाली से पहले शहर की सड़कों पर विशेष रूप से शॉपिंग मॉल के आसपास और कई कारणों से व्यस्त हाई फुटफॉल बाजार क्षेत्रों में भारी मात्रा में यातायात होने की उम्मीद है।
इसमें उन स्थानों और बाजार क्षेत्रों की भी दिशा र्निदेश दिए गए हैं, जो धनतेरस और दिवाली के त्योहारों के दौरान प्रभावित रहने की संभावना है। ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि चांदनी चौक, खारी बावली, कनॉट प्लेस, करोल बाग, सरोजनी मार्केट, सदर बाजार, सेंट्रल मार्केट लाजपत नगर के इलाके प्रभावित रहेंगे।

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं
इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा दिवाली (12 नवंबर) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी। डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा कि इस रविवार को सभी लाइनों/खंडों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर शुरू होंगी। दिवाली त्योहार के कारण रविवार को दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन अपने सभी कॉरिडोर के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी।
नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
इससे पहले, नोएडा पुलिस ने भी गौतम बौद्ध नगर शहर क्षेत्र में सड़क बंद करने और वैकल्पिक मार्गों के दिशा र्निदेश बताते हुए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। गौतम बौद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में पर्व के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, जिसमें धनतेरस, दिवाली और भाई दूज शामिल हैं।
शहर के विभिन्न बाजार, जैसे अट्टा मार्केट, सेक्टर 27, इंदिरा मार्केट, सेक्टर 27, सेक्टर 18, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर 28, लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर, होशियारपुर, शॉप्रिक्स मॉल, सेक्टर 37, बॉटनिकल गार्डन, कस्बा कासना, दादरी और अन्य स्थानों पर ट्रैफिक भीड़भाड़ का अनुभव होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications