Delhi Traffic Advisory: दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आज, कई रूट पर मिल सकता है जाम, इन रास्तों पर जाने से बचे
Delhi Traffic Advisory Today: पंजाबी पॉप सिंगर दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट (Diljit Dosanjh) और राधा स्वामी सत्संग को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, राधा स्वामी कार्यक्रम में 25 से 27 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें वीआईपी समेत 3-4 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस बीच, दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
इन दो बड़े कार्यक्रमों के चलते दिल्ली की सड़कों पर भारी जाम देखा जा सकता है। इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। वहीं, सत्संग में भाग लेने वाले श्रद्धालु भाटी माइंस रोड से प्रवेश कर सकते हैं, जहां परिसर के अंदर पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध है। हालांकि, एसएसएन मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

वहीं, छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग) और गुड़गांव रोड टी-पॉइंट के बीच भाटी माइंस रोड पर सुबह 4:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को मंडी रोड-जोनापुर कट से महरौली गुरुग्राम रोड और भाटी माइंस रोड पर बाढ़ रोड कट पर मल्लू फार्म के पास से जोनापुर महरौली गुरुग्राम रोड पर भेजा जाएगा। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को बिना किसी प्रतिबंध के प्रवेश मिलेगा।
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के निर्देशों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की भी सिफारिश की। इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाने या फिर फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर उनके सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने की सलाह दी।
यहां से लोगों को ट्रैफिक की स्थिति में किसी भी बदलाव के बारे में जानकारी मिल सकेगी। वहीं, दिलजीत दोसांझ ने अमेरिका और यूरोप में अपना अंतरराष्ट्रीय दौरा पूरा कर लिया है और अब वह भारत में अपना दौरा शुरू करने जा रहे हैं। वह इस शनिवार और रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे और उसके बाद हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी जैसे अन्य शहरों में जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications