Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते कई रास्ते बंद, देख लें ट्रैफिक का लेटेस्ट अपडेट
Delhi Traffic Advisory for 15 August 2026: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह के चलते दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था आम दिनों से अलग रहेगी। लाल किले पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किले और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं। कुछ रास्तों पर 15 अगस्त की सुबह 4 बजे से ही सामान्य ट्रैफिक रोक दिया जाएगा, जबकि मालवाहक वाहनों के लिए पाबंदी 14 अगस्त की रात से शुरू होगी।
DTC और लोकल बसों के रूट भी बदले जाएंगे। रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। ऐसे में अगर आप 15 अगस्त को दिल्ली में सफर करने वाले हैं, तो पहले जान लें कौन-सा रास्ता बंद रहेगा और किस रूट से जाना आसान होगा।

सुबह 4 से 10 बजे तक इन रास्तों पर रोक
लाल किले के आसपास 15 अगस्त की सुबह 4 बजे से करीब 10 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान इन सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही नहीं होगी-
- नेताजी सुभाष मार्ग - चट्टा से एसपी मुखर्जी मार्ग तक
- लोथियन रोड - GPO से कचहरी रोड तक
- एसपी मुखर्जी मार्ग - निसार चौक से लाल किले तक
- चांदनी चौक रोड - फाउंटेन चौक से लाल किले तक
- निशांत राज मार्ग - रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक
- एस्प्लेनेड रोड और इससे जुड़े लिंक रोड
- रिंग रोड - राजघाट से ISBT तक
ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखें सनी देओल की ये 5 फिल्में, जगेगा देशभक्ति का जुनून
मालवाहक वाहनों की एंट्री रात से बंद
कमर्शियल वाहनों के लिए प्रतिबंध 14 अगस्त की रात से ही शुरू हो जाएगा। मालवाहक वाहनों को 14 अगस्त रात 11 बजे से 15 अगस्त दोपहर 11 बजे तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल के बीच प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
बसों के लिए भी बदला नियम
अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही 15 अगस्त सुबह 4 बजे से 11 बजे तक महाराणा प्रताप बस टर्मिनल (कश्मीरी गेट), सराय काले खां और ISBT के बीच प्रभावित रहेगी। वहीं लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट की तरफ जाने वाली DTC और लोकल बसों को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक राजघाट से ISBT के बीच रिंग रोड पर नहीं चलाया जाएगा। इन बसों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा।
नॉर्थ-साउथ जाने वालों के लिए ये रूट
ट्रैफिक प्रतिबंध के दौरान उत्तर से दक्षिण या दक्षिण से उत्तर जाने वाले वाहन मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, रानी झांसी मार्ग और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पूर्व से पश्चिम या पश्चिम से पूर्व जाने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते बताए हैं। इनमें पहला रूट NH-24 (निजामुद्दीन पुल)-विकास मार्ग-यूनुस मार्ग-पुश्ता रोड-GT रोड है। दूसरे विकल्प के तौर पर NH-09-रिंग रोड-भैरों रोड-मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग-राजेश पायलट मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुरानी दिल्ली स्टेशन जाने वाले ध्यान दें
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग से जाने से बचना होगा। इस रास्ते पर प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों को हनुमान मंदिर, GPO और मोतिया खान मार्ग की तरफ से जाने की सलाह दी गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए अजमेरी गेट और पहाड़गंज की तरफ से सामान्य आवाजाही जारी रहेगी। यात्रियों को रिंग रोड और भवभूति मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। ISBT कश्मीरी गेट और LNJP अस्पताल जाने वालों को ट्रैफिक पुलिस के तय डायवर्जन रूट का पालन करना होगा।
मेहमानों के लिए अलग पार्किंग
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले आमंत्रित मेहमानों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग पास जारी किए गए हैं।
- लाल/हरा पास: चांदनी चौक के पास परेड ग्राउंड
- पीला पास: शांति वन और राजघाट के सामने
बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को प्रतिबंधित इलाके में जाने की अनुमति नहीं होगी।
मेट्रो चलती रहेगी, लेकिन गेट हो सकते हैं बंद
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण कुछ स्टेशनों के गेट बंद किए जा सकते हैं या यात्रियों की एंट्री-एग्जिट को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर DP और स्टेटस पर लगाएं तिरंगे के साथ दमदार फोटो, ये AI प्रॉप्ट आएंगे आपके काम
ड्रोन उड़ाने पर भी रोक
लाल किले के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जाने वाले यात्रियों से कहा है कि वे पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें। ट्रैफिक या रास्ते से जुड़ी मदद के लिए 011-25844444 और 1095 पर संपर्क किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
