Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Trade Fair का भव्य आगाज, कौन सा मेट्रो स्टेशन है सबसे पास? यहां है टाइम से लेकर टिकट प्राइस की हर डिटेल

Delhi Trade Fair 2025: नई दिल्ली में 44वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 भव्य तरीके से शुरू हो गया है। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में लग रहे इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को किया। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा और इसमें देश-विदेश के सैकड़ों कारोबारी अपनी सबसे खास प्रोडक्ट रेंज पेश कर रहे हैं।

इस बार झारखंड को फोकस स्टेट बनाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार पार्टनर स्टेट के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। मेले में 12 देशों की भागीदारी भी हो रही है, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, चीन, ईरान, साउथ कोरिया और मिस्र शामिल हैं। विदेशी और भारतीय प्रदर्शकों के स्टॉल लोगों के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Delhi Trade Fair Nearest Metro

B2B और B2C कारोबारियों के लिए बड़ा मौका

IITF हर साल कारोबारियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म देता है, जहां B2B और B2C दोनों तरह की कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स दिखाती और बेचती हैं। इस बार भी टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोडक्ट्स, होम डेकोर और कई दूसरे सेक्टर्स के इनोवेटिव प्रोडक्ट्स देखने को मिल रहे हैं। व्यावसायिक दिनों में देश-विदेश के व्यापारी मिलकर नई डील और साझेदारियां कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, हवा की स्थिति बेहद खराब, कितना है आज आपके इलाके का AQI?

Delhi Trade Fair 2025 : तारीख, समय और प्रवेश नियम

मेले में रोजाना सुबह 10 बजे से 5:30 बजे तक एंट्री मिलेगी। हालांकि, मेला शाम 7:30 बजे तक चलेगा। पहले पांच दिन सिर्फ बिजनेस विजिटर्स के लिए रखे गए थे। बुधवार, 19 नवंबर से आम लोगों को मेले में एंट्री मिल रही है।

टिकट दरें : बिजनेस डे और पब्लिक डे के लिए अलग रेट

IITF 2025 के लिए टिकट कीमतें इस तरह तय की गई हैं:

बिजनेस डे टिकट

  • वयस्क: 500 रुपए
  • बच्चे (वीकडे): 150 रुपए
  • बच्चे (वीकेंड): 200 रुपए

पब्लिक डे टिकट

  • वयस्क (वीकडे): 80 रुपए
  • वयस्क (वीकेंड): 150 रुपए
  • बच्चे (वीकडे): 40 रुपए
  • बच्चे (वीकेंड): 60 रुपए

सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों के लिए प्रवेश एकदम मुफ्त है, ताकि सभी लोग बिना परेशानी के मेला देख सकें।

Delhi Trade Fair 2025: टिकट कैसे खरीदें?

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। IITF के टिकट कई तरीकों से खरीदे जा सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट से

  • indiatradefair.com पर जाएं
  • "Buy Tickets for IITF 2025" पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरीफाई करें
  • टिकट कैटेगरी चुनें
  • पेमेंट कर के टिकट बुक करें

2. दिल्ली मेट्रो स्टेशन से
दिल्ली के 55 चुने गए मेट्रो स्टेशनों पर टिकट उपलब्ध हैं।

3. DMRC Saarthi App से
ऐप डाउनलोड कर टिकट आसानी से खरीदे जा सकते हैं।

Delhi Trade Fair: सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन

प्रगति मैदान में लग रहे मेले के लिए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक है। यहां से पैदल या ई-रिक्शा के जरिए कुछ ही मिनटों में भारत मंडपम पहुंचा जा सकता है।

यातायात सलाह : किन रास्तों से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मेले के दौरान आसपास के रूट पर भीड़ बढ़ने की चेतावनी दी है।
Mathura Road, Bhairon Marg, Ring Road, Shershah Road और Purana Quila Road पर खासकर ज्यादा ट्रैफिक रहने की संभावना है। गैर-आवश्यक यात्रियों को इन रास्तों से बचने और वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई है।

मेले में क्या खास है?

इस बार स्टेट और इंटरनेशनल पविलियनों में थीम-बेस्ड सजावट, लाइव डेमो, स्पेशल कल्चर प्रोग्राम और इनोवेटिव स्टार्टअप स्टॉल लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। खाने-पीने के स्टॉल पर भी राज्यों के पारंपरिक व्यंजन बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: Weather Today: Delhi-NCR में ठिठुरन के बीच कहां होगी बारिश? चेक करें नोएडा, गुरुग्राम-गाजियाबाद के मौसम का हाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+