Delhi Today: दिल्ली चुनाव के लिए PM मोदी द्वारका में करेंगे रैली, मुस्तफाबाद में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी
Delhi Today: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही दिन बच गए हैं, 5 फरवरी को एक ही चरण में 70 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कड़ा मुकाबला होने को है। दिल्ली चुनाव के लिए आज शुक्रवार 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में रैली करेंगे। पीएम मोदी की ये रैली द्वारका सेक्टर-14 में डीडीए ग्राउंड में होगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीएम मोदी की रैली को लेकर ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है, जिसमें द्वारका सेक्टर-14 में डीडीए ग्राउंड में होने वाली एक बड़ी जनसभा के कारण रूट डायवर्जन किया गया है। आज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक इलाके में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे द्वारका में रैली को करेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "31 जनवरी 2025 को डीडीए ग्राउंड, सेक्टर 14, द्वारका, मेट्रो स्टेशन के पास, वेगास मॉल के सामने, में होने वाली एक जनसभा के मद्देनजर, अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने और यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात व्यवस्था की गई है।"
प्रियंका गांधी पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्तफाबाद में करेंगी रैली
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्तफाबाद चुनावी रैली करेंगी। दिल्ली में कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है। प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मुस्तफाबाद सीट से आप उम्मीदवार हाजी यूनुस को जीत मिली थी।
Delhi traffic Dwarka: दिल्ली द्वारका ट्रैफिक अपडेट
दिल्ली के द्वारका में डी.जी.एस./कार्मेल चौक, सेक्टर 20, डीसीपी/द्वारका कार्यालय के पास टी-पॉइंट, सेक्टर 19, मैक्स अस्पताल के पास टी-पॉइंट, सेक्टर 11, लॉ यूनिवर्सिटी के पास लाल बत्ती, ओम चौक पर लाल बत्ती, मेट्रो स्टेशन के पास गोल चक्कर, सेक्टर 14 सड़को पर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात की आवाजाही प्रभावित होगी।












Click it and Unblock the Notifications