Delhi Today News: कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, रेलवे बोर्ड ने की बड़ी कार्रवाई, MCD का बजट कितना बढ़ा जाने सबकुछ

Delhi Today News: आज 5 मार्च है दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्की ठंड हवाओं और रेशमी धूप के साथ हुई है। आज दिल्ली के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है? महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली स्‍टेशन पर प्‍लेटफार्म पर हुई भगदड़ में रेलवे बोर्ड ने क्या बड़ी कार्रवाई की है?

दिल्ली में MCD ने नालों की सफाई का बजट, 19 करोड़ से बढ़ाकर कितना कर दिया है? आइये सबकुछ जानते है।दिल्ली में आज मौसम का मिजाज कुछ अलग रहेगा।

Delhi Today

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

बुधवार(5 मार्च) को दिन की शुरुआत तेज हवाओं के साथ हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण दिल्ली में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आईएमडी के मुताबिक, आज शहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

मुख्य सतही हवा सुबह 12 से 14 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम से चलने की उम्मीद है, जो दोपहर तक धीरे-धीरे बढ़कर 22 से 24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलेंगी, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं।

आज अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विज्ञान का अनुमान है कि आज दिन भर तेज हवाएं चलेगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मतलब आज आप कही भी दिल्ली में घुमने का प्लान कर सकते है और इस खूबसूरत मौसम का आनंद अपने मित्र या परिवार के साथ ले सकते हैं।

रेलवे बोर्ड ने की बड़ी कार्रवाई

रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाकुंभ के दौरान दिल्‍ली स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म पर हुई भगदड़ मामले में डीआरएम सुखविंदर सिंह समेत समेत पांच अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया है। इनके जगह पर तुरंत ही नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गयी है। इस ट्रांसफर को रेलवे अधिकारी ने रूटीन ट्रांसफर बताया है।

15 फरवरी की रात 18 लोगों की हुई थी मौत

15 फरवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर भगदड़ की घटना हुई थी जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। घटना की मुख्य वजह जो सामने आई थी उसमे बताया गया था कि भीड़ पहले से ही काफी ज्यादा थी और इसी बीच प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। अफवाह फैलते ही यात्री घबरा गए और जल्दी से ट्रेन पकड़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई।

15 फरवरी की रात हुई इसी भगदड़ मामले में दिल्‍ली डिवीजन के डीआरएम सुखविंदर सिंह ट्रांसफर कर उनकी जगह पुष्पेश आर त्रिपाठी की तैनाती की गयी है। वहीं, एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (यात्री सेवाएं) आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्‍टर महेश यादव और आरपीएफ एएससी महेश चंद सैनी का ट्रांसफर किया गया है। आपको बता दे कि इनकी नई पोस्टिंग की घोषणा अभी नहीं की गई है

नालों की सफाई का बजट 19 करोड़ से बढ़कर 39 करोड़

दिल्ली में सरकार बदलने के साथ ही रोज कुछ नए ऐलान देखने को मिल रहे है। सबसे खास बात है कि सरकार और LG के बीच चलने वाले विवाद का भी अंत हो गया है। बरसात का मौसम आने वाला है दिल्ली एमसीडी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल बरसात के दौरान दिल्ली में जलभराव की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए इस साल एमसीडी के बजट की राशि को भी बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली एमसीडी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया पिछले साल एमसीडी को नालों की सफाई के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये का बजट मिला था, लेकिन इस साल बजट को बढ़ाकर 39 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस साल नालों की सफाई पर ज्यादा फोकस रहने वाला है। नालों की सफाई के बजट में दोगूना से भी ज्यादा की वृद्धि की गई है।

बरसात शुरु होने से पहले एमसीडी कराता है नालों की सफाई

हर साल बरसात शुरु होने से पहले एमसीडी को चार फीट या उससे अधिक चौड़े नालों की सफाई करानी होती है। एमसीडी के तहत आने वाले सभी 12 जोन के ऐसे नालों की संख्या 631 के करीब है। नालों की सफाई के दौरान कानों और घरों को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखते हुए लों की मैनुअल सफाई कराई जाती है।

ये भी पढ़ें: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में लौटी ठंड! आज होगी बारिश? जानें UP-बिहार के मौसम का हाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+