Delhi Today: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 11000 बसें, कहां फर्जी फॉर्मेसी रजिस्ट्रेशन रैकेट का हुआ भंडाफोड़?

Delhi Today: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली के लोगों की सुविधा के लिए 2026 तक 11000 बसों को लाया जाएगा। दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच ने फर्जी फार्मेसी रजिस्ट्रेशन रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में 47 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैंं सब अपडेट...

राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए सीएम रेखा गुप्ता सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं। प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए 2026 तक 11000 बसों को लाया जाएगा और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 70 लाख पौधों को लगाया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस साल के अंत तक 5,500 बसों को मेंटेन किया जाएगा, और 2026 तक 11,000 बसें सड़कों पर होंगी। दिल्ली सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Delhi Today

70 लाख नए पौधे लगाकर हरित क्षेत्र बढ़ाया जाएगा: CM रेखा गुप्ता

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन और 500 ट्रैफिक कैमरे लगाए जाएंगे, जो प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर नजर रखेंगे। सरकार जल्द ही एक नई वाहन पॉलिसी लेकर आएगी, जिसमें दिल्ली से बाहर से आने वाले वाहनों के लिए अनिवार्य पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का प्रावधान होगा। ई-वेस्ट के निपटान के लिए एक नया इको पार्क बनेगा, जबकि 70 लाख नए पौधे लगाकर हरित क्षेत्र बढ़ाया जाएगा।

इलेक्ट्रिक बस तो हमारा पहले से ही लक्ष्य है: CM

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि इलेक्ट्रिक बस तो हमारा पहले से ही लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक बसें लाने से प्रदूषण पर निश्चित रूप से नियंत्रण होगा और हम बहुत जल्द इसी सप्ताह और इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने जा रहे हैं। हमने पेड़ लगाने की भी योजना बनाई है। AAP ने हर बहाने से दिल्ली की जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। दिल्ली की जनता के लिए प्रदूषण एक बहुत बड़ा मुद्दा है। सरकार इलेक्ट्रिक वाहन प्रणाली को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि पहले की सरकार ने पता नहीं कैसे क्या किया, जिससे 25-50 गज के मकानों में भी पानी के लाखों रुपए के बिल भेजे गए। हम इसकी जांच करा रहे हैं। जितने भी बढ़े हुए बिल हैं उसे ठीक करेंगे। अगर बिल्कुल गलत है तो उसको माफ भी करेंगे। जुर्माने पर भी राहत देने के लिए हमारी मुख्यमंत्री से अच्छी बात हुई है उस पर भी जल्द घोषणा करेंगे।

दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच ने फर्जी फार्मेसी रजिस्ट्रेशन रैकेट का किया भंडाफोड़

राजधानी दिल्ली से एक और बड़ी खबर है जहां बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच ने फर्जी फार्मेसी रजिस्ट्रेशन रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस घोटाले में कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये अरविंद केजरीवाल सरकार के समय का घोटाला बताया जा रहा है।

बता दे कि इस घोटाले के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हजारों फार्मासिस्टों का अवैध पंजीकरण किया गया है। इस घोटाले में कई फर्जी फॉर्मासिस्ट और केमिस्ट पकड़े गए हैं, जो नकली दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्रेशन करवाकर दवाइयों की दुकान चला रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक बिना उचित टेंडर प्रक्रिया के VMC नामक निजी फर्म को ऑनलाइन पंजीकरण काम सौंपा गया।

यह भी पढ़ें- Delhi Today: राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, AAP ने क्यों कहा BJP मंत्री कपिल मिश्रा से इस्तीफ़ा लिया जाए?

बिना किसी योग्यता के दिल्ली में दवा की दुकान चला रहे थे

ACB की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कुलदीप सिंह ने (17 मार्च 2020 से 25 सितंबर 2023) के बीच कुल 4,928 फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन को मंजूरी दी थी। कई फार्मासिस्ट और केमिस्ट बिना किसी योग्यता के दिल्ली में दवा की दुकान चला रहे थे। फर्जी डिप्लोमा और प्रमाण पत्र तैयार कर अवैध रूप से पंजीकरण कराए गए है। इस मामले में अभी तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है आगे की जांच तेज कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+